आचार्य विश्रांत सागर महाराज के सानिध्य में निकली भगवान आदिनाथ की भव्य रथयात्रा

भजनों पर झूमे जैन श्रद्धालु, शांतिनाथ जिनालय में हुआ भगवान का अभिषेक और शांतिधारा

विवेक शर्मा Picture
Published On

टूण्डला में आचार्य विश्रांत सागर महाराज के सानिध्य में निकली भगवान आदिनाथ की भव्य रथयात्रा। भजनों पर झूमे श्रद्धालु, शांतिनाथ जिनालय में हुआ अभिषेक और शांतिधारा।

विवेक शर्मा संवाददाता टूण्डला 

टूण्डला।

नगर में श्री आदिनाथ भगवान रथयात्रा महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को आचार्य श्री विश्रांत सागर महाराज के सानिध्य में भगवान आदिनाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। आकर्षक झांकियों, भक्तिमय भजनों और धार्मिक जयकारों से पूरा नगर भक्तिरस में सराबोर नजर आया। रथयात्रा में शामिल जैन श्रद्धालु भजनों की धुन पर झूमते हुए चल रहे थे। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने रथयात्रा का स्वागत किया।

रथयात्रा का शुभारंभ दीपा चौराहे से हुआ। इसके बाद शोभायात्रा भारत माता चौक और टूण्डला चौराहे से होते हुए एटा रोड स्थित शांतिनाथ जिनालय पहुंची। रथयात्रा में आचार्य श्री विश्रांत सागर महाराज, मुनि श्री सुयोग सागर महाराज और मुनि श्री सुमित्र सागर महाराज के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने संतों का पद प्रक्षालन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

शोभायात्रा में भगवान आदिनाथ से संबंधित मनमोहक झांकियां आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। श्रद्धालु भगवान की भक्ति में लीन होकर धार्मिक जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। पूरे मार्ग में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा।

आचार्य विश्रांत सागर महाराज के सानिध्य में निकली भगवान आदिनाथ की भव्य रथयात्रा

पुरसेनी की रामलीला में शुभम शुक्ल के रावण रूप ने खींचा दर्शकों का ध्यान Read More पुरसेनी की रामलीला में शुभम शुक्ल के रावण रूप ने खींचा दर्शकों का ध्यान

शांतिनाथ जिनालय में हुआ अभिषेक और शांतिधारा

शांतिनाथ जिनालय परिसर में बनाए गए पांडाल में भगवान आदिनाथ की प्रतिमा का विधि-विधान के साथ भव्य अभिषेक किया गया। इसके बाद शांतिधारा का आयोजन हुआ। धार्मिक अनुष्ठानों में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान की आराधना की और परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

कुशीनगर : नारायणी नदी को स्वच्छ रखने का लिया संकल्प, पनियहवा घाट पर चला जागरूकता अभियान Read More कुशीनगर : नारायणी नदी को स्वच्छ रखने का लिया संकल्प, पनियहवा घाट पर चला जागरूकता अभियान

आत्मकल्याण के लिए भगवान की भक्ति जरूरी: आचार्य विश्रांत सागर

धार्मिक कार्यक्रम के दौरान आचार्य श्री विश्रांत सागर महाराज ने प्रवचन देते हुए कहा कि जैन कुल में जन्म लेना बड़े सौभाग्य की बात है। मनुष्य को अपनी आत्मा के उत्थान के लिए भगवान आदिनाथ की भक्ति में मन लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भक्ति ऐसी संपदा है, जिसे कोई व्यक्ति हमसे छीन नहीं सकता। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में धर्म, भक्ति और आध्यात्मिक मूल्यों को महत्व देना चाहिए।

विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने ठा. बीरी सिंह डिग्री कॉलेज में किया मतदान Read More विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने ठा. बीरी सिंह डिग्री कॉलेज में किया मतदान

आचार्य विश्रांत सागर महाराज के सानिध्य में निकली भगवान आदिनाथ की भव्य रथयात्रा

ये रहे मौजूद

रथयात्रा के संयोजक अमित जैन मिठाई वाले के साथ टूण्डला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर, राष्ट्रदीप जैन (पत्रकार), बसंत जैन, भाजपा जिला सह-संयोजक सोशल मीडिया सचिन जैन, गौरव जैन (सजनी साड़ी), सौरभ जैन, सुरेंद्र जैन एडवोकेट, शेखू जैन, काकुल जैन, शशांक जैन, विवेक जैन (डीसीएम), डॉ. धवन जैन, जयंत पांडे जैन, विशाल जैन बसई सहित जैन समाज के अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें