दुर्गा पूजा को लेकर मिठाई दुकानों में ताबड़तोड़ जाँच

केमिकलयुक्त मिठाई बेचने पर दुकान सील करने और सख्त कार्रवाई की चेतावनी

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

​दुर्गा पूजा त्योहार के मद्देनजर शनिवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नेहा कुमारी ने नगर परिषद क्षेत्र की विभिन्न मिठाई दुकानों का  औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानों में बिक्री के लिए रखी मिठाइयों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और दुकानों के वैध लाइसेंस की सघन जांच की। एमओ द्वारा  दुकानों में की गई इस अचानक जांच की खबर फैलते ही शहर के मिठाई दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार आनन-फानन में अपनी व्यवस्था दुरुस्त करते दिखे।

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने दुकानदारों को हिदायत देते हुए कहा कि त्योहार के दौरान ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी दुकान में मिलावटी या केमिकलयुक्त मिठाई बेचने की शिकायत मिली या जांच में मिलावट पाई गई, तो संबंधित दुकानदार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दुकान को तुरंत सील भी किया जा सकता है।केमिकलयुक्त मिठाई बेचने पर दुकान सील करने और सख्त कार्रवाई की चेतावनी

​एमओ नेहा कुमारी ने  दुकानदारों को शुद्ध, ताजा और गुणवत्तापूर्ण मिठाइयां बेचने के साथ-साथ दुकान परिसर में उच्च स्तरीय साफ-सफाई बनाए रखने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि रासायनिक रंगों और घटिया सामग्री से बनी मिठाइयां आम लोगों के स्वास्थ्य पर बेहद प्रतिकूल प्रभाव डालती हैं, इसलिए शुद्धता का विशेष ध्यान रखें।

​ एमओ ने बताया कि यह अभियान केवल शहर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रखंड क्षेत्र की सभी मिठाई दुकानों की क्रमवार जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सख्त विधि-सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

छह महीने से अधूरा पुल, छह दिनों से रास्ता बंद; एकसार पंचायत में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Read More छह महीने से अधूरा पुल, छह दिनों से रास्ता बंद; एकसार पंचायत में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

मालूम हो कि बिगत कई दिनों से शहर के खाध्य सामग्री बिक्रेता के दुकान की लगातार जाँच की जा रही है।कई दुकानों में पाई गई अनियमितता के लिए वरीय अधिकारियों को कार्यवाही के लिए प्रतिबेदन भेजा गया है।

हाथ पर कलश, अटूट आस्था; बिगड़ती सेहत पर डॉक्टरों की चिंता, व्रत तोड़ने को तैयार नहीं गुड्डी देवी Read More हाथ पर कलश, अटूट आस्था; बिगड़ती सेहत पर डॉक्टरों की चिंता, व्रत तोड़ने को तैयार नहीं गुड्डी देवी

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार