वृंदावन योजना की EWS कॉलोनी में डेंगू का प्रकोप, आधा दर्जन बीमार

पीजीआई वृंदावन योजना सेक्टर-5ई की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में डेंगू के बढ़ते मामलों से लोगों में दहशत है। स्थानीय निवासियों के मुताबिक, करीब आधा दर्जन लोग डेंगू से पीड़ित हैं और अलग-अलग अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं।

Abhinav Shukla Picture
Published On

लखनऊ। 
 
पीजीआई वृंदावन योजना सेक्टर-5ई की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में डेंगू के बढ़ते मामलों से लोगों में दहशत है। स्थानीय निवासियों के मुताबिक, करीब आधा दर्जन लोग डेंगू से पीड़ित हैं और अलग-अलग अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि बारिश के बाद नियमित सफाई और फॉगिंग नहीं होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है।
 
कॉलोनीवासियों ने नगर निगम जोन-8 और स्थानीय पार्षद पर क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि वीआईपी क्षेत्रों की तुलना में उनकी कॉलोनी में बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कुछ निवासियों ने नाम न छापने की शर्त पर कार्रवाई और एफआईआर के डर से खुलकर शिकायत करने में असमर्थता जताई। लोगों ने विशेष सफाई अभियान, एंटी-लार्वा छिड़काव और नियमित फॉगिंग की मांग की है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार