नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
लूट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की सोने की चेन।
पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त विकास कुमार उर्फ लिल्ला का आपराधिक इतिहास रहा है।
स्वतन्त्र प्रभात
प्रयागराज।
जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना झूंसी पुलिस और जनपदीय एसओजी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त कार्रवाई में लूट के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई चेन बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, थाना झूंसी में पंजीकृत मु0अ0सं0- 59/2026 धारा 309(4) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में वांछित अभियुक्त विकास कुमार उर्फ लिल्ला पुत्र बृजमोहन को 22 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी सिविल लाइन्स क्षेत्र में न्याय मार्ग स्थित पोलो ग्राउंड मजार के पास से की गई। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से लूट की एक पीली धातु की चेन बरामद हुई।
बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की है। गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र लगभग 36 वर्ष बताई जा रही है और वह नया पुरा, थाना शिवकुटी क्षेत्र का निवासी है।
आपराधिक इतिहास भी खंगाला गया
पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त विकास कुमार उर्फ लिल्ला का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में विस्फोटक अधिनियम, धोखाधड़ी, आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
crime news prayagraj police Arrest गिरफ्तारी SOG team civil lines Law and order robbery case कानून व्यवस्था Police Action पुलिस कार्रवाई अपराध समाचार Vikas Kumar प्रयागराज पुलिस झूंसी थाना Jhunsi Police Station वांछित अभियुक्त Wanted Accused आपराधिक इतिहास Criminal History लूट का मामला विकास कुमार लिल्ला Lilla एसओजी टीम सोने की चेन बरामद Gold Chain Recovered सिविल लाइन्स


Comments