विधायक खेल महाकुंभ का भव्य समापन ,खेल मंत्री ने कहा अब खेल बनेगा युवाओं के रोजगार का आधार

खेलो इंडिया और मनरेगा के धनराशि से बदलेगी खेल जगत की तस्वीर, छात्र-छात्राओं को मिलेगा बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर- खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

 सोनभद्र जनपद में पिछले एक महीने से खेल के प्रति जो उत्साह और उमंग का वातावरण बना हुआ था, उसका आज गौरवमयी समापन हो गया। सोन की माटी, सोन का दम, आओ मिलकर खेले हम के जोशीले नारे के साथ आयोजित इस विधायक खेल महाकुंभ ने जिले में खेल संस्कृति की एक नई पहचान स्थापित की है। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए एक बड़ा संदेश दिया।

IMG-20260131-WA0092

ज्यूडिशियल इम्प्लाइज क्रिकेट प्रतियोगिता में जनपद न्यायाधीश ने की कमेन्ट्री Read More ज्यूडिशियल इम्प्लाइज क्रिकेट प्रतियोगिता में जनपद न्यायाधीश ने की कमेन्ट्री

उन्होंने कहा, खेलोगे-कूदोगे तो रोजगार मिलेगा। खेलकूद मंत्री ने रेखांकित किया कि खेल अब केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं के शारीरिक-मानसिक विकास और आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम बन चुका है। प्रत्येक मंडल में स्पोर्ट्स कॉलेज और हर ब्लॉक में मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार अब मनरेगा की धनराशि का उपयोग ग्राम पंचायतों में खेल के मैदान विकसित करने के लिए किया जाएगा।

Australian Open: कार्लोस अल्काराज़ ने रचा इतिहास 5 सेट के रोमांचक मुकाबले में ज़्वेरेव को हराकर पहली बार फाइनल में पहुंचे Read More Australian Open: कार्लोस अल्काराज़ ने रचा इतिहास 5 सेट के रोमांचक मुकाबले में ज़्वेरेव को हराकर पहली बार फाइनल में पहुंचे

IMG-20260131-WA0095

हजरत गुलजार शाह मेला मैदान में आयोजित दंगल के सातवें दिन नेपाल की रूबी थापा व कोमल के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला Read More हजरत गुलजार शाह मेला मैदान में आयोजित दंगल के सातवें दिन नेपाल की रूबी थापा व कोमल के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला

अब तक 25,000 ग्राम पंचायतों में मैदान बनाए जा चुके हैं। केंद्र की खेलो इंडिया योजना ने देश के खेल परिदृश्य को बदल दिया है, जिससे अब गांव के युवाओं को भी वैश्विक स्तर की सुविधाएं मिल रही हैं। विधायक सदर भूपेश चौबे ने बताया कि 25 दिसंबर 2025 से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में लगभग 14,500 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, क्रिकेट, दौड़, शतरंज, कैरम और पारंपरिक खेल जैसे गुल्ली-डंडा। वरिष्ठ नागरिकों की रस्साकशी प्रतियोगिता में ब्लॉक चतरा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर दर्शकों का दिल जीत लिया। रॉबर्ट्सगंज, चतरा और नगवां विकास खंडों में इन प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया।

IMG-20260131-WA0092मंत्री जी ने विश्वास जताया कि इस मंच से निखरने वाली प्रतिभाएं आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जनपद और राष्ट्र का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने युवक मंगल दलों को दी जा रही सुविधाओं और सांसद खेल प्रतियोगिता के महत्व पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में विजयी खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस भव्य समारोह में जिलाधिकारी बी.एन. सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, विधायक सदर भूपेश चौबे, पूर्व एम.एल.सी. केदारनाथ, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश मिश्रा सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें