कोटाघाट में बेलन नदी में मिला नवविवाहिता का शव, पुल पर दुपट्टा और चप्पल बरामद

सीमा विवाद में दो घंटे उलझी रही हलिया लालगंज पुलिस

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर।
 

मीरजापुर।लालगंज मार्ग स्थित  बेलन नदी के कोटा घाट पुल के नीचे नदी में बुधवार को 19 वर्षीय नवविवाहिता का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नदी में शव मिलने की जानकारी होते ही आसपास के गांवों से सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलने पर लालगंज और हलिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस  शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सीमा विवाद में

कोटाघाट में बेलन नदी में मिला नवविवाहिता का शव, पुल पर दुपट्टा और चप्पल बरामद

दो घंटे उलझी रही अंत में लेखपाल सहित स्थानीय लोगों ने डेट बाडी लालगंज की सीमा में होना बताया तब जाकर तिलाव चौकी इंचार्ज अनिल सिंह पीएम कराने के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर पुल के ऊपर विवाहिता का दुपट्टा और चप्पल मिलने से उसके नदी में कूदने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।हलिया थाना क्षेत्र के मवई कला गांव निवासी स्वर्गीय फूलचंद की 19 वर्षीय पुत्री नीतू का शव बुधवार को लालगंज थाना क्षेत्र के कोटाघाट स्थित बेलन नदी में मिला। नदी में शव दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। विवाहिता के पहचान होने पर विवाहिता के स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। बेटी की मौत की

कानपुर में नकली सीमेंट का खेल! ACC के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, पनकी में भरे और खाली बैग बरामद Read More कानपुर में नकली सीमेंट का खेल! ACC के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, पनकी में भरे और खाली बैग बरामद

कोटाघाट में बेलन नदी में मिला नवविवाहिता का शव, पुल पर दुपट्टा और चप्पल बरामद

हाथ पर कलश, अटूट आस्था; बिगड़ती सेहत पर डॉक्टरों की चिंता, व्रत तोड़ने को तैयार नहीं गुड्डी देवी Read More हाथ पर कलश, अटूट आस्था; बिगड़ती सेहत पर डॉक्टरों की चिंता, व्रत तोड़ने को तैयार नहीं गुड्डी देवी

खबर से परिवार में कोहराम मच गया।पुल के ऊपर मिला दुपट्टा और चप्पल घटनास्थल पर बेलन नदी के पुल के ऊपर विवाहिता का दुपट्टा और चप्पल मिलने की बात सामने आई है। इन वस्तुओं के मिलने के बाद उसके नदी में कूदने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, विवाहिता नदी तक कैसे पहुंची और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस घटनास्थल से मिली जानकारी और अन्य परिस्थितियों के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।

मीरजापुर में रावण दहन नहीं, प्रभु श्रीराम करते हैं रावण का सिर कलम Read More मीरजापुर में रावण दहन नहीं, प्रभु श्रीराम करते हैं रावण का सिर कलम

कोटाघाट में बेलन नदी में मिला नवविवाहिता का शव, पुल पर दुपट्टा और चप्पल बरामद

मृतिका के माइके वाले परिजनों के अनुसार, नीतू की शादी मई 2026 में वाराणसी के सिगरा निवासी रणजीत के साथ हुई थी। इन दिनों वह अपने मायके मवई कला में रह रही थी। बुधवार को बेलन नदी में उसका शव मिलने की सूचना से परिवार के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बताया गया कि उसका भाई रोहित बाहर रहकर जीविकोपार्जन करता है। नीतू दो बहनों और एक भाई में मझली थी। उसकी असमय मौत से मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विवाहिता की मां अमरावती विलखते हुए बेहोश हो जा रही है।दोनों थानों की पुलिस ने

 

की जांचघटना की सूचना पर लालगंज इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पांडेय, तिलाव चौकी प्रभारी अनिल सिंह, हलिया थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव तथा उपनिरीक्षक घनश्याम सिंह, शिवजी और महेंद्र प्रताप यादव मौके पर पहुंचे।

 

पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। इसके बाद शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
थाना प्रभारी राजीव कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि विवाहिता की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है। घटना के बाद मवई कला गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें