नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
आम के पेड़ से नायलान की रस्सी के सहारे लटकता हुआ मिला एक युवक का शव
फोरेंसिक टीम व पुलिस ने घटना की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मीरजापुर।
मीरजापुर।ड्रमंडगंज क्षेत्र के भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में बुधवार सुबह हाइवे से तीन सौ मीटर दूर लक्ष्मी पेट्रोल पंप के पीछे सीवान में आम के पेड़ में एक व्यक्ति का शव लटकता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज जितेंद्र कुमार एसआइ सुभाष यादव, शिवाकांत पांडेय व फोरेंसिक टीम ने घटना की जांच की। लालगंज थाना क्षेत्र के
Read More कानपुर में नकली सीमेंट का खेल! ACC के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, पनकी में भरे और खाली बैग बरामदथर परसिया गांव निवासी उमा कृष्ण दुबे के बड़े पुत्र 50 वर्षीय भोलानाथ दुबे मध्यप्रदेश के रीवा से मंगलवार दोपहर अपने पैतृक गांव थर परसिया के लिए निकले थे। बुधवार सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने संदिग्ध परिस्थितियों में करीब बीस फुट ऊंचे आम के पेड़ की डाली में नायलान की रस्सी से शव लटकता देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी।आम के पेड़ में अधेड़ व्यक्ति का शव लटका मिलने की खबर मिलते ही पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर मृतक के पिता उमा कृष्ण दुबे स्वजनों के साथ रोते बिलखते हुए घटना स्थल पर पहुंचे।
मृतक के छोटे भाई विनोद दुबे ने बताया कि भाई भोलानाथ दुबे बीस वर्ष से मध्यप्रदेश के रीवा शहर में मकान बनाकर पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। मंगलवार को ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिए गांव आ रहे थे लेकिन देर रात तक घर नही पहुंचे। सुबह सूचना मिली कि भाई का शव भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में आम के पेड़ की डाली में रस्सी से लटक रहा है।
बड़े भाई भोलानाथ की किसी कोई रंजिश भी नही थी।भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में आम के बगीचे में किन परिस्थितियों में पहुंचे समझ में नही आ रहा है। मृतक को एक पुत्र और एक पुत्री है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया आत्म हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।इस संबंध में मृतक पिता की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।


Comments