गोपाष्टमी के तहत गौशाला में किया गया गौ माता का पूजन 

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

बरेली/हिंदू मान्यता के अनुसार गोपाष्टमी के दिन गौमाता की विधि-विधान से पूजा करने पर 33 कोटि देवी-देवता की पूजा का पुण्यफल प्राप्त होता है. इसी क्रम में आज बरेली जिले की विकासखंड बिथरी चैनपुर के थाना भुता क्षेत्र की ग्राम पंचायत लहिया की गौशाला में अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेना के सदस्यों द्वारा गौ माता की पूजा अर्चना की गई।
 
 एवं गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया, इस अवसर अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेना के जिलाध्यक्ष अजय पटेल द्वारा गौ माता की पूजा अर्चना कर मिठाई और केला खिलाकर माल्यार्पण किया गया, इस अवसर पर जिला प्रभारी बरेली मयंक गंगवार, रोहिलखंड मंडल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह पटेल, प्रेमपाल सिंह यादव ग्राम प्रधान लहिया, मनोज कुमार यादव,सुरेश कुमार, मदन लाल, भाजपा नेता दीनदयाल राठौर एवं गौ सेवक सहित कई लोग उपस्थित रहे।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें