यातायात माह : विद्यालय में चलाया गया जागरुकता अभियान

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 
बिस्कोहर (सिद्धार्थनगर) ।
 
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज सिकटा में पुलिस ने छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी। यह अभियान यातायात माह के तहत सड़क हादसों में मौतों की संख्या कम करने के  उद्देश्य चलाया गया।
 
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर जेडएफडी कार्यक्रम के तहत अभियान चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण और डुमरियागंज के क्षेत्राधिकारी बृजेश कुमार वर्मा तथा यातायात क्षेत्राधिकारी राजकुमार सिंह के निर्देशन में यह कार्यक्रम हुआ।
 
अनूप कुमार मिश्रा त्रिलोकपुर थानाध्यक्ष  के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छात्रों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। छात्रों से कहा गया कि वे अपने परिजनों और परिवार के सदस्यों को भी यातायात नियमों की जानकारी दें।
 
अभियान में सीसी टीम प्रभारी उप निरीक्षक विजय प्रसाद, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार और कांस्टेबल शरद कुमार गुप्ता व सोनू शर्मा शामिल रहे।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें