चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से झारखंड में भारी बारिश की आशंका, कई जिलों में अलर्ट

28 और 29 अक्टूबर को बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी; प्रशासन सतर्क

हर्षिता यादव  Picture
Published On

रांची, झारखंड:- बंगाल की खाड़ी में विकसित चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, 28 और 29 अक्टूबर को राज्य के कई हिस्सों में बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं की भी आशंका जताई गई है।
 
मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, 28 अक्टूबर को राज्य के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है, जबकि 29 अक्टूबर को भी कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। 30 अक्टूबर को भी राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका है।
 
खराब मौसम की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से निचले इलाकों में जलजमाव, कमजोर मकानों और पेड़ों के गिरने जैसी घटनाओं को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। गरज-चमक के दौरान खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।
 
मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर रखें और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें