सरकार की प्राथमिकता समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना : पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी

विधानसभा क्षेत्र 305 इटवा के अंतर्गत ब्लॉक खुनियांव, भाजपा मंडल बेलवा के ग्राम खड़सरी में आयोजित शक्ति केंद्र चौपाल को पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने संबोधित किया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
 
इटवा (सिद्धार्थनगर)।
 
विधानसभा क्षेत्र 305 इटवा के अंतर्गत ब्लॉक खुनियांव, भाजपा मंडल बेलवा के ग्राम खड़सरी में आयोजित शक्ति केंद्र चौपाल को पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित क्षेत्रवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद कर प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
 
चौपाल को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों से आमजन को लाभ पहुंच रहा है। सरकार की प्राथमिकता समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना तथा जनहित से जुड़ी समस्याओं का समाधान करना है।
 
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और जरूरतमंद परिवारों को लाभान्वित करना है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं और पात्र लाभार्थियों को उनका लाभ दिलाने में सहयोग करें।
 
 इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राम सूरत चौरसिया, कुलदीप प्रजापति, राम गुलाब मौर्य, सुनील  मिश्रा, सुग्रीव प्रजापति आदि मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें