झांसी स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर मतदाता एवं पोलिंग प्रमुखों की बैठक संपन्न

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभा 
 
नैनी, प्रयागराज। 
 
 
झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव को लेकर नैनी स्थित सुंदरम गेस्ट हाउस में मतदाता प्रमुखों एवं पोलिंग प्रमुखों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मतदाताओं तक समय से पर्चियां पहुंचाने तथा मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। झांसी स्नातक एमएलसी चुनाव में पार्टी ने अशोक सिंह राठौर को प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पूरी सक्रियता से कार्य करना चाहिए। उन्होंने संबंधित पोलिंग पर मतदाताओं तक पर्चियां पहुंचने की स्थिति की जानकारी ली और मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं के संबंध में भी चर्चा की।बैठक में दक्षिणी विधानसभा के मतदाता प्रमुख एवं भाजपा महानगर प्रयागराज के पूर्व जिलाध्यक्ष (युवा मोर्चा) नरसिंह ने संगठन की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दक्षिणी विधानसभा के पांचों मंडलों में पोलिंग प्रमुखों एवं टोली प्रमुखों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। प्रत्येक मंडल में चुनाव संयोजक और सहसंयोजक की नियुक्ति संगठन की ओर से एक सप्ताह पूर्व ही कर दी गई थी।
 
।बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजा दुबे ने की, जबकि संचालन मंडल महामंत्री ओमप्रकाश ने किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञानेश्वर शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिकेश तिवारी, बबलू, लक्ष्मीकांत तिवारी, राजन शुक्ला, दिलीप केसरवानी, नामित पार्षद रणविजय सिंह डब्बू, एडवोकेट मंडल उपाध्यक्ष श्याम मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 
बैठक में चुनाव संयोजक लवकुश तिवारी एवं सहसंयोजक रत्नेश कुशवाहा समेत संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments