सत्यता कर्मठता और संस्कार का सदे देता है विजय दशहरा का त्यौहार। पीके सिंह
स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज ।
इफको के घियानगर मैदान मे राम रावण युद्ध के बाद रावण के पुतले का दहन के साथ दशहरा का उत्सव संपन्न हुआ इस अवसर पर इकाई प्रमुख पीके सिंह ने कहा यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का पैगाम देता है। इससे समाज के हर व्यक्ति को सबक लेना चाहिए की अधर्म के रास्ते पर चलकर चाहे जितना शक्तिशाली व्यक्ति क्यों ना हो उसका पतन निश्चित है। इसलिए हम सबको सदैव सत्यता ईमानदारीऔर धर्म के रास्ते पर चलते हुए सदैव अपना कर्म करना चाहिए।
इसके पूर्व यहां रामलीला का मंचन हुआ जो काफी देर तक घिया नगर वासियों को बांधे रखा ।रामलीला मंचनकेबाद इकाई प्रमुख पीके सिंह द्वारा रावण के विशालकाय पुतले को आग के हवाले किया गया
आतिशबाजी खुशी में की गई। इस अवसर पर इफको ऑफिसर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनुराग तिवारी महामंत्री आशीष गौतम उपाध्यक्ष दिनेश सिंह कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष पंकजपांडे महामंत्री विजय यादव सहित सभी अधिकारी और उनके परिवार के सदस्य उपस्थित थे कार्यक्रम के अंत में इफको रीक्रिएशन क्लब के उपाध्यक्ष आरपी यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया
#SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #PrayagrajNews #प्रयागराजसमाचार #IFFCOEmployees #Dussehra2026 #विजयादशमी #Ramleela2026 #DussehraCelebration #रामलीला #RavanDahan #दशहराउत्सव #AnuragTiwari #AshishGautam #रावणदहन #बुराईपरअच्छाईकीजीत #दशहरा2026 \#IffcoPhulpur #इफकोफूलपुर #घियानगर #VictoryOfGoodOverEvil #PKSingh #पीकेसिंह #इफकोकर्मचारी #GhiyanagarNews


Comments