फीचर्ड
राजनीति
भारत
गुरुग्राम में एक किमी हॉट मिक्स सड़क निर्माण का शुभारंभ
गुरुग्राम में अरविंद विश्वास के घर के पास से निखिल हालदार की पुलिया की ओर जाने वाली लगभग एक किलोमीटर लंबी सड़क के हॉट मिक्स निर्माण कार्य का शुभारंभ बुधवार को किया गया।
सितारगंज गुरुग्राम में अरविंद विश्वास के घर के पास से निखिल हालदार की पुलिया की ओर जाने वाली लगभग एक किलोमीटर लंबी सड़क के हॉट मिक्स निर्माण कार्य का शुभारंभ बुधवार को किया गया। शुभारंभ समारोह पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बेला रानी की मोड़ पर आयोजित हुआ, जहां ग्राम प्रधान श्रीमती वितिका मिस्त्री एवं उप प्रधान श्रीमती सारिका गाईन ने संयुक्त रूप से कार्य का शुभारंभ किया।यह सड़क निर्माण क्षेत्र में सड़क संपर्क और आवागमन की सुविधा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस कार्य को कैबिनेट मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा के क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान वितिका मिस्त्री ने कहा कि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के प्रयासों से क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। गुरुग्राम में विद्यालय परिसर में मिट्टी भरान का कार्य, विधायक निधि से सड़क निर्माण, लोक निर्माण विभाग के माध्यम से हॉट मिक्स सड़क निर्माण तथा जिला योजना के अंतर्गत नाला निर्माण और घाट निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार व्यक्त किया।उप प्रधान सारिका गाईन ने कहा कि क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं और इस हॉट मिक्स सड़क के बनने से स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर दिलीप मिस्त्री, प्रेम गाईन, सभासद राजू मंडल, दीपक कर, मनोज मंडल, दिनेश मंडल, तुषार मजूमदार, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता प्राण बढ़ई, अमल मंडल, सुकुमार मंडल, कुशल गोलदार, गोविंद बढ़ई, सुब्रत आलमान, विमल विश्वास, रमेश वर्मन एवं अरविंद विश्वास सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।
#SwatantraPrabhat #स्थानीयसमाचार #InfrastructureDevelopment #विकासकार्य #ग्रामीणविकास #RoadConstruction #सड़कनिर्माण #UttarakhandNews #SitarganjNews #आवागमनसुविधा #लोकनिर्माणविभाग \#सितारगंज #सौरभबहुगुणा #ग्रामप्रधान #गुरुग्रामविकास #हॉटमिक्ससड़क #कैबिनेटमंत्री #उत्तराखंडविकास #वितिकामिस्त्री #सारिकागाईन #सड़कसंपर्क #विधायकनिधि #जिलायोजना #नालानिर्माण #घाटनिर्माण


Comments