कोन पुलिस की कार्रवाई, शांति व्यवस्था के मद्देनजर 10 लोग गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 22 अक्टूबर को कोन पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत विभिन्न मामलों में 10 लोगों को गिरफ्तार किया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

कोन/सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 22 अक्टूबर को कोन पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत विभिन्न मामलों में 10 लोगों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में की गई।
 
गिरफ्तार सभी व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय उपजिला मजिस्ट्रेट, ओबरा के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया की गई।
 
गिरफ्तार व्यक्तियों में मोहित, लवकुश, सुरेंद्र कुमार, संतोष कुमार और हीरालाल निवासी निगाई; दिनेश यादव निवासी कचनरवा; विनय कुमार और रविकांत निवासी बरहमोरी तथा रवींद्र और आनंद निवासी ससनई शामिल हैं।
 
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक हवलदार पाल, उपनिरीक्षक शिवप्रकाश यादव, कांस्टेबल सूरज कुमार और कांस्टेबल कृष्ण यादव शामिल रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें