साड़ी पहनकर IPS अंकिता शर्मा ने चलाई AK-47, दशहरे पर शस्त्र पूजन के बाद दिखा दमदार अंदाज

राजनांदगांव की एसपी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पारंपरिक परिधान में आधुनिक राइफल से फायरिंग करती नजर आईं महिला आईपीएस अधिकारी

Abhinav Shukla Picture
Published On

                      स्वतंत्र प्रभात।

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दशहरे के अवसर पर पुलिस अधीक्षक एवं आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा का अलग अंदाज देखने को मिला। पारंपरिक साड़ी पहनकर उन्होंने विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया। इसके बाद वह AK-47 राइफल से फायरिंग करती नजर आईं। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनके अंदाज की चर्चा कर रहे हैं।

शस्त्र पूजन के बाद की फायरिंग

दशहरे पर शस्त्र पूजन की परंपरा के बीच अंकिता शर्मा का यह वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में वह पहले हथियारों की पूजा करती दिखाई देती हैं और फिर AK-47 से लगातार फायरिंग करती नजर आती हैं। इस दौरान मौके पर अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद दिखाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हथियारों की क्षमता परखने के लिए फायरिंग की गई। हालांकि, इस संबंध में विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

तीसरे प्रयास में पास की UPSC परीक्षा

अंकिता शर्मा का जन्म 25 जून 1990 को हुआ था। वह छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा वर्ष 2017 में 203वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल की थी। तीसरे प्रयास में सफलता प्राप्त करने के बाद उन्हें अपने गृह राज्य छत्तीसगढ़ का कैडर मिला।

कोहना की मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को किया जागरूक, दीं महत्वपूर्ण जानकारियां Read More कोहना की मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को किया जागरूक, दीं महत्वपूर्ण जानकारियां

आईपीएस बनने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग भाटापारा में हुई। इसके बाद उन्होंने रायपुर के आजाद चौक में सीएसपी के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली। मई 2022 में उन्हें खैरागढ़ का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया, जहां वह पहली महिला एसपी बनीं।

कल तुला राशि में प्रवेश करेंगे सूर्यदेव, इन 5 राशियों को मिल सकते हैं शुभ परिणाम Read More कल तुला राशि में प्रवेश करेंगे सूर्यदेव, इन 5 राशियों को मिल सकते हैं शुभ परिणाम

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में भी संभाली जिम्मेदारी

अंकिता शर्मा ने नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियानों की कमान भी संभाली है। वर्तमान में वह राजनांदगांव जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

जिम कॉर्बेट में गार्ड पर झपटा बाघ, साथी ने लाठी से वार कर बचाई जान Read More जिम कॉर्बेट में गार्ड पर झपटा बाघ, साथी ने लाठी से वार कर बचाई जान

दशहरे पर शस्त्र पूजन के बाद AK-47 चलाने का उनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें