मां शीतला के 13वें जागरण में भक्ति की धूम, एसडीएम राजेश विश्वकर्मा ने माइक थाम गाया भजन - 'दरबार तेरा दरबारों में खास अहमियत रखता है', झांकियों ने बांधा समा

कार्यक्रम के आयोजक प्रमोद पासी, मयंक शुक्ला और उनके सहयोगियों ने एसडीएम का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। आयोजन में सहयोग और सहभागिता के लिए उनका सम्मान भी किया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

उन्नाव। शुक्लागंज के राजधानी मार्ग पर नवरात्र के मौके पर मां शीतला का 13वां विशाल जागरण बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। ओपीजेडी स्कूल के सामने सजे भव्य पंडाल में देर रात तक भक्ति गीतों की धूम रही। मां के जयकारों से पूरा माहौल गूंज उठा।
 
भजनों पर झूमे श्रद्धालु, गूंजे जयकारे
 
जागरण में देर रात तक भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। 'दरबार तेरा दरबारों में एक खास अहमियत रखता है' और 'प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी' जैसे भजनों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। भजन गायकों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु तालियां बजाते रहे और माता रानी के जयकारे लगाते नजर आए। मंच पर आकर्षक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। मोर पंख वाली राधा-कृष्ण की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
 
एस डी एम ने माइक थामकर सुनाया भजन
 
कार्यक्रम में पहुंचे एसडीएम सदर राजेश विश्वकर्मा ने भी माइक थामकर मां शीतला के दरबार में भजन प्रस्तुत किया। प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बीच एसडीएम का यह भक्तिमय अंदाज कार्यक्रम का खास आकर्षण रहा। उनकी प्रस्तुति पर पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं ने उत्साह जताया। धार्मिक आयोजन में एसडीएम की सहभागिता लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।
 
आयोजकों ने फूल-माला पहनाकर किया स्वागत
 
कार्यक्रम के आयोजक प्रमोद पासी, मयंक शुक्ला और उनके सहयोगियों ने एसडीएम का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। आयोजन में सहयोग और सहभागिता के लिए उनका सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों को पट्टिका पहनाकर और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
 
कई सहयोगियों ने संभाली आयोजन की जिम्मेदारी
 
जागरण का आयोजन मयंक शुक्ला, प्रमोद पासी, आकाश शर्मा, शिवम रावत, सौरभ सिंह, अनुराग रावत, दीपक भारती, पवन कुमार, अनूप शुक्ला, मोनू रावत, रॉकी, विराट शुक्ला और पार्थ शुक्ला समेत अन्य सहयोगियों ने किया। नवरात्र के अवसर पर आयोजित इस जागरण में भक्ति गीतों और जयकारों के बीच श्रद्धालु देर रात तक मां की भक्ति में लीन रहे।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें