सांढ़ू के घर से लौटते वक्त उन्नाव में अधेड़ की मौत, उन्नाव-संडीला मार्ग पर सारंगहार के पास गड्ढे में मिला शव, जेब की डायरी बनी पहचान का सहारा

आसीवन थाना क्षेत्र में उन्नाव-संडीला रोड पर सोमवार सुबह सनसनी फैल गई। सारंगहार गांव के पास सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में एक अधेड़ का शव पड़ा मिला।

Abhinav Shukla Picture
Published On

उन्नाव। आसीवन थाना क्षेत्र में उन्नाव-संडीला रोड पर सोमवार सुबह सनसनी फैल गई। सारंगहार गांव के पास सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में एक अधेड़ का शव पड़ा मिला। आते-जाते लोगों की नजर जब पानी में शव पर पड़ी तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।
 
जेब से मिली छोटी डायरी से खुला पहचान का राज
 
पुलिस ने तलाशी ली तो मृतक की जेब से एक डायरी मिली। उस डायरी में लिखे मोबाइल नंबरों पर संपर्क करने के बाद उसकी शिनाख्त हो सकी। मृतक की पहचान औरास थाना क्षेत्र के शरीफाबाद गांव निवासी राम नारायण उर्फ महेश उम्र 50 साल पुत्र स्व. बाबूलाल के रूप में हुई।
 
परिवार ने बताया कि राम नारायण रविवार शाम करीब साढ़े तीन बजे आसीवन के लच्छा खेड़ा गांव में अपने साढ़ू के घर गए थे। वहां पहुंचने पर घर पर कोई नहीं मिला तो वह वापस लौट आए थे। इसके बाद वह अपने घर नहीं पहुंचे। सोमवार सुबह उनका शव सारंगहार के पास गड्ढे में पड़ा मिला।
 
परिवार में मचा कोहराम
 
बताया गया कि राम नारायण की पत्नी का करीब 12 साल पहले निधन हो चुका है। उनके परिवार में दो बेटियां नीलम और शीलम तथा एक बेटा सोनू है। तीनों बच्चे लखनऊ में रहकर पढ़ाई करते हैं। पिता की मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया।
 
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत किन परिस्थितियों में हुई है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें