उसका बाजार का ऐतिहासिक दशहरा मेला संपन्न

रामलीला बाग उसका राजा में मंगलवार को विजय दशमी के दिन प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला भव्य एवं ऐतिहासिक दशहरा मेला महंथ लाल बहादुर दास की अगुवाई में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 
सिद्धार्थनगर।
 
रामलीला बाग उसका राजा में मंगलवार को विजय दशमी के दिन प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला भव्य एवं ऐतिहासिक दशहरा मेला महंथ लाल बहादुर दास की अगुवाई में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ।
1792587285614
श्रीपयोहारी आश्रम उसका राजा द्वारा शारदीय नवरात्र में प्रतिवर्ष भगवान राम की विभिन्न लीलाओं का सजीव मंचन किया जाता है। विजयदशमी के दिन रामलीला बाग में भव्य दशहरा मेला का आयोजन होता है। दोपहर बाद भगवान राम, लक्ष्मण, सीता सहित रामलीला बाग में गाजे बाजे के साथ पहुंचे। बाग में बने स्थाई चबूतरा पर विराजमान हुए। मेला में आए श्रद्धालुओं ने प्रभु का चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लिया। मेला में रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग की स्थापना, मेघनाथ बध, लक्ष्मण का मूर्क्षित होने के दृष्टांत का सजीव मंचन हुआ।
 
इस दौरान जय श्रीराम का नारा लोग लगाते रहे। देर शाम मेला परिसर में बने भव्य रावण के पुतले का निर्धारित समय के अनुसार दहन किया गया। रावण का दहन होते ही काफी देर तक जय श्रीराम का नारा लोग लगाते रहे। सांसद जगदंबिका पाल,  कथा वाचक संतोष शुक्ल, दीपक मौर्या ,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमंत कुमार जायसवाल, ओंकार पाण्डेय,रामेश्वर पाण्डेय अनूप छापड़िया, आशीष शुक्ला, सत्य प्रकाश राही,अभिषेक त्रिपाठी,निर्मल छापड़िया, धनेश वर्मा, पंकज अग्रहरी,सत्य प्रकाश वर्मा, सोमनाथ मिश्र,सूरज मोदनवाल, विनोद वर्मा, कल्लू, राहुल दूबे, आशीष जायसवाल आदि ने मंच पर पहुंचकर प्रभु राम लक्ष्मण माता सीता एवं  हनुमान जी से आशीर्वाद लिया। 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें