नवीनतम
राजनीति
भारत
मत्स्य पालन किसानों के आय बढ़ाने का एक बेहतर माध्यम है : विधायक विनय वर्मा
जिले के शोहरतगढ़ विकास खण्ड के ग्राम गोनचौरा में गुरुवार को उत्तर प्रदेश मत्स्य विभाग की यूपीएफआईजी परियोजना के अंतर्गत मत्स्य पालकों के लिए मत्स्य बीज वितरण एवं संचयन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
जिले के शोहरतगढ़ विकास खण्ड के ग्राम गोनचौरा में गुरुवार को उत्तर प्रदेश मत्स्य विभाग की यूपीएफआईजी परियोजना के अंतर्गत मत्स्य पालकों के लिए मत्स्य बीज वितरण एवं संचयन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने मत्स्य पालकों से संवाद किया और उन्हें मत्स्य पालन के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस दौरान विधायक विनय वर्मा ने कहा कि मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने का एक बेहतर माध्यम है। प्रदेश सरकार मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से मत्स्य पालकों को प्रोत्साहित कर रही है। मत्स्य बीज वितरण एवं संचयन जैसे कार्यक्रमों से मछली उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार किसानों और मत्स्य पालकों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना प्राथमिकता है।
विधायक ने मत्स्य पालकों से वैज्ञानिक एवं आधुनिक तकनीकों को अपनाकर मत्स्य पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मत्स्य पालन की अपार संभावनाएं हैं। यदि मत्स्य पालक आधुनिक तकनीक और विभागीय मार्गदर्शन के साथ कार्य करें तो निश्चित रूप से उनकी आय में वृद्धि होगी।कार्यक्रम के दौरान मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने परियोजना के उद्देश्यों एवं मत्स्य बीज संचयन की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए मत्स्य पालकों को विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान जिला परियोजना प्रबन्धक यूपीएग्रीज डॉ. आई.पी. सिंह, रामदास मौर्य, अब्दुल हमीद,कुलदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।
siddharthnagar news रोजगार के अवसर वैज्ञानिक तकनीक सिद्धार्थनगर समाचार Shohratgarh News शोहरतगढ़ समाचार सरकारी योजनाएं विधायक विनय वर्मा किसानों की आय स्वरोजगार योजना #SwatantraPrabhat मत्स्य पालक ग्रामीण अर्थव्यवस्था मत्स्य पालन योजना मत्स्य बीज वितरण मत्स्य बीज संचयन ग्राम गोनचौरा उत्तर प्रदेश मत्स्य विभाग यूपीएफआईजी परियोजना मछली पालन आधुनिक मत्स्य पालन मत्स्य पालन प्रशिक्षण Uttar Pradesh Fisheries Department Fish Farming Scheme Fisheries Development


Comments