कुशीनगर : नारायणी नदी को स्वच्छ रखने का लिया संकल्प, पनियहवा घाट पर चला जागरूकता अभियान

स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान के तहत लोगों को किया जागरूक, नदी में कूड़ा-कचरा नहीं डालने की अपील

प्रमोद रौनियार Picture
Published On

कुशीनगर। स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जिला गंगा समिति, कुशीनगर (नमामि गंगे) एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पनियहवा घाट पर नारायणी नदी के तट पर स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ ही स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। उपस्थित लोगों ने नारायणी नदी और उसके तटवर्ती क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

IMG-20261023-WA0035

कार्यक्रम का उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से नारायणी नदी की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। इस दौरान लोगों से नदी एवं उसके आसपास कूड़ा-कचरा नहीं डालने और प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित रखने की अपील की गई। वन क्षेत्राधिकारी अमित तिवारी ने कहा कि नदियों और उनके तटवर्ती क्षेत्रों को स्वच्छ रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जनसहभागिता से ही प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण संभव है। उन्होंने लोगों से नारायणी नदी में कूड़ा-कचरा नहीं डालने तथा उसके आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

 

मतदेय स्थलों के आलेख्य का प्रकाशन, सुझाव एवं आपत्तियां 25.10.2026 तक आमंत्रित Read More मतदेय स्थलों के आलेख्य का प्रकाशन, सुझाव एवं आपत्तियां 25.10.2026 तक आमंत्रित

वहीं, जिला गंगा समिति (नमामि गंगे), कुशीनगर की डीपीओ नम्रता भट्ट ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ नदियों के संरक्षण के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही नारायणी नदी को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने का संकल्प साकार हो सकता है। कार्यक्रम में वन रक्षक बालकृष्ण कुशवाहा एवं चंद्र प्रकाश सिंह, वन दरोगा रमेश गुप्ता एवं सदानंद यादव, शुभम (जेआरएफ), महंत श्रीकांत त्यागी जी महाराज, छोटेलाल कुशवाहा (वाचर), सुभाष, सुधई, गोमल, सिंहासन यादव, प्रेमपाल, कृष्णा, अमित गिरि, पंकज यादव, रामअवतार, रमेश यादव, रविंद्र कुशवाहा एवं छविलाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

वृंदावन योजना की EWS कॉलोनी में डेंगू का प्रकोप, आधा दर्जन बीमार Read More वृंदावन योजना की EWS कॉलोनी में डेंगू का प्रकोप, आधा दर्जन बीमार

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें