कुशीनगर : शिक्षक निर्वाचन में कुशीनगर में 84.15 प्रतिशत मतदान, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्था

15 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ मतदान, 27 अक्टूबर को गोरखपुर में होगी मतगणना

प्रमोद रौनियार Picture
Published On

कुशीनगर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत शुक्रवार को कुशीनगर जनपद में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिले के 15 मतदान केंद्रों पर कुल 3496 शिक्षक मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना था। सुबह आठ बजे से शुरू हुआ मतदान शाम चार बजे समाप्त हुआ। निर्वाचन के दौरान जनपद में कुल 84.15 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

 

इटवा में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भाजपा की बैठक Read More इटवा में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भाजपा की बैठक

सफाई कर्मचारियों के वेतन को लेकर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने सौंपा ज्ञापन Read More सफाई कर्मचारियों के वेतन को लेकर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने सौंपा ज्ञापन

मतदान को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। जिलाधिकारी संजय चौहान ने पुलिस अधीक्षक के साथ पडरौना ब्लॉक, नगर पालिका परिषद पडरौना, रामकोला ब्लॉक और कप्तानगंज स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान कार्मिकों से मतदाताओं की संख्या, अब तक हुए मतदान और मतदान प्रतिशत की जानकारी ली।

 

जिलाधिकारी ने मतदान कार्मिकों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी से करने तथा मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखने को कहा। साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।

लखनऊ में चाइनीज मांझे का कहर, अंडा व्यापारी का गला कटा Read More लखनऊ में चाइनीज मांझे का कहर, अंडा व्यापारी का गला कटा

 

दोपहर दो बजे तक 71.48 प्रतिशत मतदान

 

प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर दो बजे तक जनपद में 71.48 प्रतिशत मतदान हो चुका था। इसके बाद मतदान की प्रक्रिया शाम चार बजे तक जारी रही। मतदान समाप्त होने पर कुल मतदान प्रतिशत 84.15 दर्ज किया गया। प्रशासन के अनुसार, पूरे जनपद में मतदान शांतिपूर्ण रहा और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

 

मतपेटियां गोरखपुर विश्वविद्यालय भेजीं

 

मतदान समाप्त होने के बाद सभी मतपेटियों को निर्धारित स्थल कलेक्ट्रेट सभागार लाया गया। यहां संबंधित अधिकारियों एवं मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मतपेटियों को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर भेजा गया। निर्वाचन की मतगणना 27 अक्टूबर 2026 को निर्धारित है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें