Bigg Boss 20: बेटी तारा के लिए भावुक हुईं माही विज, बोलीं- जज ने चार बार कहा एलिमनी ले लो, लेकिन मैंने मना कर दिया

जय भानुशाली की मेहनत की कमाई बताकर गुजारा भत्ता लेने से किया इनकार, शो में सिंगल मदर बनने के सफर पर छलके आंसू

Abhinav Shukla Picture
Published On

                        स्वतंत्र प्रभात।

मुंबई। रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में अभिनेत्री माही विज अपनी निजी जिंदगी और बेटी तारा की परवरिश को लेकर भावुक नजर आईं। शो के दौरान उन्होंने सिंगल मदर के रूप में अपनी जिम्मेदारियों, बेटी के सुरक्षित भविष्य और पूर्व पति जय भानुशाली से तलाक के दौरान गुजारा भत्ता नहीं लेने के फैसले पर खुलकर बात की। इस दौरान माही की आंखों से आंसू छलक पड़े।

बेटी तारा के इर्द-गिर्द घूमती है माही की जिंदगी

माही विज ने बताया कि उनकी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा उनकी बेटी तारा है। वह उसके बेहतर भविष्य के लिए खुद मेहनत करना चाहती हैं। माही के मुताबिक, जय भानुशाली भी उन्हें अपनी जिंदगी के लिए समय निकालने और बाहर जाने की सलाह देते हैं, लेकिन बेटी की देखभाल उनकी प्राथमिकता बनी हुई है।

माही ने कहा कि वह एक सिंगल मदर के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह समझती हैं। उनका अधिकांश समय बेटी की परवरिश और उसके भविष्य को सुरक्षित बनाने में गुजरता है।

जज ने चार बार एलिमनी लेने के लिए कहा था

शो में भावुक होते हुए माही ने बताया कि तलाक की कानूनी प्रक्रिया के दौरान जज ने उनसे चार बार गुजारा भत्ता यानी एलिमनी लेने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

कल तुला राशि में प्रवेश करेंगे सूर्यदेव, इन 5 राशियों को मिल सकते हैं शुभ परिणाम Read More कल तुला राशि में प्रवेश करेंगे सूर्यदेव, इन 5 राशियों को मिल सकते हैं शुभ परिणाम

माही ने कहा कि उन्होंने जय भानुशाली को मेहनत करके पैसे कमाते देखा है। उनके मुताबिक, जय ने अपने करियर में काफी मेहनत की है और वह उनकी कमाई का सम्मान करती हैं। इसी वजह से उन्होंने एलिमनी नहीं लेने का फैसला किया।

मीका सिंह से अलग होने पर फूट-फूटकर रोए थे दलेर मेहंदी, फिर भी छोटे भाई के लिए उठाया बड़ा कदम Read More मीका सिंह से अलग होने पर फूट-फूटकर रोए थे दलेर मेहंदी, फिर भी छोटे भाई के लिए उठाया बड़ा कदम

अभिनेत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि जय ने उन्हें पैसे लेने से कभी नहीं रोका। उन्होंने कहा कि जय की ओर से आर्थिक मदद को लेकर कोई रोक नहीं है, लेकिन वह अपनी इच्छा से उसकी कमाई का पैसा नहीं लेना चाहतीं।

पलवल में 51 हजार का इनामी बंदर पकड़ा गया, 10 दिन की मशक्कत के बाद मिली सफलता Read More पलवल में 51 हजार का इनामी बंदर पकड़ा गया, 10 दिन की मशक्कत के बाद मिली सफलता

अरिश्फा से विवाद के बाद छलके आंसू

माही के भावुक होने की वजह शो में अरिश्फा के साथ हुआ विवाद भी रहा। बताया गया कि अरिश्फा और काजी के बीच बहस के दौरान माही ने काजी का समर्थन किया था। इसके बाद नाराज अरिश्फा ने माही, कनिका और गुल्लू के बिस्तर पर पानी गिरा दिया था। इन सदस्यों ने अरिश्फा को घर से बेघर करने के लिए नामांकित किया था।

माही ने कहा कि वह अरिश्फा से शांतिपूर्वक बातचीत कर मतभेद दूर करना चाहती थीं। वह उसे अपनी छोटी बेटी तारा की तरह मानती हैं, लेकिन उन्हें अरिश्फा के व्यवहार से दुख पहुंचता है। माही का कहना था कि उन्हें बार-बार नीचा दिखाए जाने का एहसास होता है।

अपनी बात रखते हुए माही रो पड़ीं। इसके बाद शो में मौजूद युंग, आसिफ और स्काउट उन्हें संभालते और शांत कराते नजर आए। इस घटनाक्रम ने शो में भावनात्मक माहौल पैदा कर दिया।



About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें