नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के जेवर और 80 हजार रुपये उड़ाए
.मोहनलालगंज में व्यापामोहनलालगंज कस्बे में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और करीब 80 हजार रुपये नकद पार कर दिए।
मोहनलालगंज, लखनऊ।
मोहनलालगंज कस्बे में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और करीब 80 हजार रुपये नकद पार कर दिए। चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए और लोहे की अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे कीमती जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, मोहनलालगंज के मौरांवा रोड स्थित गुप्ता ढाबा के पास रहने वाले उमाकान्त पाठक पुत्र स्वर्गीय झगरू पाठक के घर में बीते गुरुवार सुबह करीब चार बजे चोरी हुई। अज्ञात चोरों ने घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद लोहे की अलमारी को निशाना बनाते हुए उसमें रखी चांदी की दो जोड़ी पायल, करीब 23 ग्राम सोने की चेन, चार ग्राम का सोने का लॉकेट, सोने के झुमके, छह चांदी की बिछिया, सोने की एक अंगूठी, चांदी का एक सिक्का और करीब 80 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। पीड़ित की लिखित शिकायत पर मोहनलालगंज पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
#UPPolice #BreakingNews #PoliceInvestigation #CrimeNews #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #अपराधसमाचार #GoldJewellery #CrimeReport #LucknowNews #चोरीकीवारदात #लखनऊसमाचार #HouseBurglary #SilverJewellery #CashTheft #TheftNews #मोहनलालगंज #लखनऊपुलिस \#Mohanlalganj #घरमेंचोरी #सोनेकेजेवर #चांदीकेजेवर #नकदीचोरी #80ThousandCash #BNSAct


Comments