प्रयागराज पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल की गोली लगने से मौत, विभाग में शोक
घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है और जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा
ब्यूरो प्रयागराज । प्रयागराज पुलिस लाइन में बुधवार दोपहर 2011 बैच के हेड कांस्टेबल अजय कुमार मौर्य की सरकारी आवास में गोली लगने से मौत हो गई। वह एक न्यायिक अधिकारी की सुरक्षा में तैनात थे और पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में अपने परिवार के साथ रहते थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अजय कुमार मौर्य बुधवार को ड्यूटी से लौटने के बाद अपने सरकारी आवास पर थे। इसी दौरान उनके सरकारी असलहे से अचानक गोली चल गई, जो उनकी गर्दन के दाहिने हिस्से में लगी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजनों और आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर डीसीपी सिटी सागर जैन, एसीपी कर्नलगंज तथा अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
डीसीपी सिटी सागर जैन के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला सरकारी असलहे से अचानक गोली चलने की दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, घटना को लेकर विभिन्न चर्चाएं भी सामने आई हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है और जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।
अजय कुमार मौर्य मूल रूप से वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र के निवासी थे। वर्ष 2011 में पुलिस विभाग में भर्ती होने के बाद पदोन्नति पाकर हेड कांस्टेबल बने थे। वर्तमान में वह प्रयागराज पुलिस लाइन में तैनात थे और न्यायिक अधिकारी की सुरक्षा ड्यूटी संभाल रहे थे। उनकी अचानक मौत से पुलिस विभाग और परिवार में शोक का माहौल है।
#UPPolice #PoliceInvestigation #SwatantraPrabhat #उत्तरप्रदेशपुलिस #पुलिसजांच #PrayagrajNews #प्रयागराजसमाचार #प्रयागराज #SRNHospital #PoliceDepartment #पुलिसलाइन #हेडकांस्टेबलअजयकुमारमौर्य #पुलिसकर्मीकामौत #गोलीलगनेकीघटना #पुलिसविभागमेंशोक #सरकारीआवास #सरकारीअसलहा #एसआरएनअस्पताल #सागरजैन #वाराणसीचोलापुर #न्यायिकअधिकारीसुरक्षा #PoliceLine #AjayKumarMaurya #HeadConstableDeath #VaranasiNews


Comments