नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
राप्ती नदी में बघनी घाट के पास तीन से लापता युवक का मिला शव
रोते बिलखते परिजन
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
गोल्हौरा (सिद्धार्थनगर)।
थाना क्षेत्र के बिमौवा बुजुर्ग स्थित राप्ती नदी के पुल के पश्चिम बृहस्पतिवार की सुबह बघनी घाट के पास एक युवक का शव उतराता मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकलवाकर उसकी पहचान 48 घंटे से लापता दिहाड़ी मजदूर शक्ति प्रसाद (26) पुत्र साहबदीन के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शक्ति प्रसाद बीते मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे अपने ही गांव के युवक राहुल के साथ मजदूरी करने निकला था। राहुल के मुताबिक, दोनों थानाक्षेत्र के तिधरा घाट चौराहे पर कथित तौर पर ब्लैक में शराब लेने के बाद उसे पीने के लिए राप्ती नदी के पुल पर पहुंचे थे। इसी दौरान शक्ति ने नदी में छलांग लगा दी। उसे डूबता देख राहुल भी नदी में कूद पड़ा, लेकिन वह शक्ति को बचाने में सफल नहीं हो सका।
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। दोनों टीमों ने नदी में युवक की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। मंगलवार से लापता शक्ति का शव बृहस्पतिवार की सुबह बिमौवा बुजुर्ग स्थित नदी के पुल के पश्चिम उतराता मिला।
शक्ति प्रसाद की शादी बेनीपुर थाना इटवा में हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र चार और तीन वर्ष है। पांच भाइयों में शक्ति चौथे नंबर पर थे। उनकी एक बहन भी है, जिसकी शादी हो चुकी है। दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले शक्ति की मौत से परिजनों में शोक व्याप्त है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामल स्पष्ट हो सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#PoliceInvestigation #LocalNews #SwatantraPrabhat #नदीमेंडूबनेकीघटना #UttarPradeshNews #पुलिसजांच #SiddharthnagarNews #सिद्धार्थनगरसमाचार #RaptiRiver #Golhaura #संजयमिश्रा #युवककाशव #पोस्टमार्टमरिपोर्ट #ShaktiPrasad #राप्तीनदी #शक्तिप्रसाद \#सिद्धार्थनगर #गोल्हौरा #बिमौवाबुजुर्ग #बघनीघाट #दिहाड़ीमजदूर #एनडीआरएफ #परिवारमेंशोक #DeadBodyRecovered #NDRF


Comments