लद्दाख सीमा पर वीरगति को प्राप्त बीएसएफ जवान शिवकुमार मिश्र के परिजनों से मिलीं स्मृति इरानी
उनकी राष्ट्रसेवा और सर्वोच्च बलिदान को सदैव नमन किया जाता रहेगा
अमेठी। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा अमेठी की पूर्व सांसद दीदी स्मृति इरानी ने जनपद अमेठी के घोरहवा मजरा भोजपुर गांव निवासी सीमा सुरक्षा बल (BSF) के वीर जवान शिवकुमार मिश्र जी के लद्दाख सीमा पर ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त होने के समाचार पर गहरा दुःख व्यक्त किया । दीदी स्मृति इरानी ने वीर जवान शिवकुमार मिश्र के आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट की तथा अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इस दुःख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया।
उन्होंने जवान के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले वीर सपूतों का त्याग और समर्पण राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है।शिवकुमार मिश्र का जीवन, उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अदम्य साहस और राष्ट्र के प्रति अटूट संकल्प सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।
सीमा पर देश की सुरक्षा करते हुए उनका बलिदान राष्ट्र के प्रति समर्पण की ऐसी गौरवगाथा है, जिसे देश सदैव श्रद्धा और सम्मान के साथ स्मरण करेगा।इस दुःखद घड़ी में समूचा अमेठी जनपद शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। वीर जवान का जाना देश और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी राष्ट्रसेवा और सर्वोच्च बलिदान को सदैव नमन किया जाता रहेगा।
#SwatantraPrabhat #राष्ट्रसेवा #AmethiNews #SmritiIrani #अमेठी #BSF #शिवकुमारमिश्र #बीएसएफजवान #स्मृतिइरानी #लद्दाखसीमा #वीरजवान #शहीदजवान #देशकेवीर #सर्वोच्चबलिदान #सीमासुरक्षा #सीमासुरक्षाबल #शोकसंवेदना #अमेठीन्यूज #भारतीयसेना #BSFJawans #ShivKumarMishra #LadakhNews #IndianSecurityForces #MartyrTribute #NationFirst


Comments