पुलिस की मानवीय संवेदना
आधारशिला वृद्धाश्रम में फल थर साड़ी वितरित कर पुलिस ने जीता बुजुर्गों का दिल
नैनी, प्रयागराज। महिला सशक्तीकरण एवं सामाजिक सरोकारों के तहत बुधवार को सहायक पुलिस आयुक्त करछना कुंजलता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नैनी स्थित आधारशिला वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के बीच फल वितरित किए। इस दौरान वृद्धाश्रम में रह रही महिलाओं को साड़ियां भी भेंट की गईं।
कार्यक्रम में नैनी इंस्पेक्टर अविनाश सिंह, मिशन शक्ति प्रभारी और महिला हेल्प डेस्क प्रभारी सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्ग महिला-पुरुषों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके साथ समय बिताया।पुलिस अधिकारियों की इस आत्मीय पहल से वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे।
फल और साड़ियां पाकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस टीम के प्रति आभार जताया। इस दौरान कई बुजुर्ग पुलिसकर्मियों के स्नेह और अपनत्व को देखकर भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।पुलिस की इस मानवीय पहल ने यह संदेश दिया कि पुलिस का दायित्व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ समाज के जरूरतमंद और बुजुर्ग लोगों के प्रति संवेदनशीलता दिखाना भी है। पुलिस टीम के इस प्रयास की वृद्धाश्रम में मौजूद लोगों ने सराहना की।
#UPPolice #SwatantraPrabhat #WomenEmpowerment #MissionShakti #मिशनशक्ति #PrayagrajNews #NainiNews #SocialService #प्रयागराज #सामाजिकसेवा #नैनी #OldAgeHome #फलवितरण #आधारशिलावृद्धाश्रम #SeniorCitizenCare #पुलिसकीमानवीयसंवेदना #वृद्धाश्रमसेवा #बुजुर्गोंकासम्मान #साड़ीवितरण #महिलासशक्तीकरण #सहायकपुलिसआयुक्तकरछना #कुंजलता #अविनाशसिंह #यूपीपुलिस #HumanityInPolicing


Comments