विद्यालय की छात्रा मन्नू चौधरी बनी एक दिन की प्रधानाध्यापक
मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को कंपोजिट विद्यालय कोहड़ौरा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय की छात्रा मन्नू चौधरी को सांकेतिक रूप से एक दिन के लिए प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
बिस्कोहर (सिद्धार्थनगर)।
मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को कंपोजिट विद्यालय कोहड़ौरा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय की छात्रा मन्नू चौधरी को सांकेतिक रूप से एक दिन के लिए प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यभार मिलने के बाद मन्नू ने कक्षाओं में जाकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।
उन्होंने बच्चों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद रसोई घर का निरीक्षण कर रसोइयों को गुणवत्तापूर्ण व साफ-सुथरा मध्याह्न भोजन समय से तैयार करने के निर्देश दिए। प्रधानाध्यापक गोपेश दूबे ने उन्हें विद्यालय की प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान महिला आरक्षी कंचन सिंह, प्रीति, यशोदानंदन मिश्र, राम प्रसाद व शशिकला सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
#UPPolice #सिद्धार्थनगर #SwatantraPrabhat #EducationNews #SchoolNews #MidDayMeal #SchoolInspection #WomenEmpowerment #WomenSafety #MissionShakti #मिशनशक्ति #SiddharthnagarNews #बिस्कोहर #GirlsEmpowerment #StudentAwareness #Kohdaura #GirlChildEducation #CompositeSchool #StudentLeadership \#BiskoharNews #MannuChaudhary #OneDayHeadmistress #SchoolHygiene #MissionShaktiCampaign #बालिकासशक्तिकरण


Comments