जनचौपाल लगाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक
सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी देते हुए साइबर अपराध से सतर्क रहने की अपील की।
गोल्हौरा, सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति फेज-6.0 (प्रथम चरण) के तहत महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो व दीदी अभियान एवं साइबर अपराध से बचाव को लेकर थाना गोल्हौरा पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद एवं क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र के निर्देशन में पुलिस टीम ने एंटी रोमियो चेकिंग की।
इस दौरान तिवारीपुर गांव में महिला एवं बालिका सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी देते हुए साइबर अपराध से सतर्क रहने की अपील की।
छात्र-छात्राओं को 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस, 101 अग्निशमन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन तथा 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन के उपयोग की जानकारी दी गई।पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं से किसी भी प्रकार की परेशानी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। उप निरीक्षक दीनदयाल सिंह, आरक्षी मनीष वर्मा, विनोद कुमार महिला आरक्षी बविता सिंह उपस्थित रहीं।
#UPPolice #SwatantraPrabhat #WomenEmpowerment #UttarPradeshNews #महिलासशक्तिकरण #WomenSafety #MissionShakti #मिशनशक्ति #महिलासुरक्षा #SiddharthnagarNews #सिद्धार्थनगरसमाचार #LatestNews #ChildHelpline1098 #CyberCrimeAwareness #महिलाहेल्पलाइन #बालिकासुरक्षा #जनचौपाल #GirlsSafety #GolhauraPolice #WomenHelpline1090 #AntiRomeoSquad #PoliceAwarenessCampaign #साइबरअपराधजागरूकता #गोल्हौरापुलिस #एंटीरोमियोअभियान


Comments