डीजीपी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की अपराध और कानून-व्यवस्था की समीक्षा

एडीजी कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने जोन के सभी जनपदों की स्थिति से कराया अवगत

हर्षिता यादव  Picture
Published On

कानपुर। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर समीक्षा गोष्ठी की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विभिन्न विषयों पर जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
 
समीक्षा गोष्ठी में अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कानपुर जोन के अंतर्गत आने वाले सभी जनपदों की वस्तुस्थिति से पुलिस महानिदेशक को अवगत कराया।
 
बैठक में अपराध एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा करते हुए पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया गया। पुलिस महानिदेशक ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए संबंधित बिंदुओं पर गंभीरता से कार्य करने को कहा।
 
इस समीक्षा गोष्ठी के माध्यम से अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। साथ ही, जोन के जनपदों में पुलिस व्यवस्था की स्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें