नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत थीम के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में शांति देवी मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज, सरसई, मिश्रिख, सीतापुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” थीम के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

Abhinav Shukla Picture
Published On

सीतापुर। मेरा युवा भारत, सीतापुर (उत्तर प्रदेश), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में शांति देवी मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज, सरसई, मिश्रिख, सीतापुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” थीम के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
 
कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी माय भारत ,प्रतिमा वर्मा द्वारा उपस्थित युवाओं को माय भारत पोर्टल के माध्यम से चलने वाले प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों के विषय में विस्तार से बताया गया। बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। 
 
कार्यक्रम में चिकित्सा विभाग से विशेषज्ञ के रूप में मेडिकल ऑफिसर डॉ राज कुमार एवं डॉ आराधना सिंह द्वारा युवाओं को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। डॉ प्रांशु अग्रवाल , मनोचिकित्सक एवं श्री के के मिश्र , क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट द्वारा युवाओं को नशे की लत से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों, नशे की लत से बचाव, उपचार तथा परामर्श की उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की।
 
साथ ही, युवाओं को नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने और अपने परिवार एवं समाज को नशामुक्त बनाने में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया । कार्यक्रम में आयुष विभाग से आए योग प्रशिक्षक गंगा सागर वर्मा द्वारा युवाओं को योग के माध्यम से अपने मन को सकारात्मक विषयों में लगाने के लिए प्रेरित किया गया और नशे से दूर रहने के लिए मन पर नियंत्रण करने की सलाह दी गई।
 
कार्यक्रम में युवाओं ने नशा मुक्ति पर आधारित नारे लिखे । नशा मुक्ति पर आधारित नुक्कड़ नाटक और नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित एक कहानी दिखाकर उपात्षित युवाओं को नशा न करने के लिए जागरूक किया गया।  
 
कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन पूर्व युवा मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह चौहान एवं बाल सुधार युवा मंडल के सदस्यों द्वारा किया गया। जिला युवा अधिकारी द्वारा मेडिकल टीम और उपस्थित युवाओं का स्मृति चिन्ह भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया और नशा मुक्ति शपथ दिलाकर कार्यक्रम का समापन हुआ ।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें