दुर्गा पूजा से पहले हर्रैया में पुलिस अलर्ट, प्रतिमा आयोजकों के साथ हुई पीस कमेटी बैठक

जिले के हर्रैयाआगामी दुर्गा पूजा एवं विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां की तेज।

Abhinav Shukla Picture
Published On

बस्ती। जिले के हर्रैयाआगामी दुर्गा पूजा एवं विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां की तेज। मंगलवार को कस्बा हर्रैया में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के स्थापकों एवं आयोजकों के साथ पीस कमेटी की बैठक की गई आयोजित।
 
बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह व थाना हर्रैया प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने की। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष .कौशलेंद्र प्रताप सिंह एवं  हर्रैया थाना क्षेत्र के आये लोगों की मौजूदगी में आयोजकों को त्यौहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों ने आयोजकों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए निर्धारित विसर्जन मार्ग तथा प्रशासन द्वारा तय नियमों का पालन करने पर जोर दिया। स्पष्ट किया गया कि धार्मिक आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा विवाद की स्थिति उत्पन्न न होने पाए।
 
बैठक में आयोजकों से कहा गया कि जुलूस और विसर्जन कार्यक्रम के दौरान अनुशासन बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि, विवाद या अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
 
पुलिस-प्रशासन का जोर इस बात पर रहा कि दुर्गा पूजा और विसर्जन का पर्व शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न हो। बैठक के माध्यम से आयोजकों को भी व्यवस्था में पुलिस का सहयोगी बनने का अपील किया गया।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें