बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत दिव्यांग श्रेणी के कर्मचरियो ने स्थानांतरण को लेकर भेजा ज्ञापन  

बस्ती बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत दिव्यांग श्रेणी असाध्य रोग से पीड़ित एवं दिव्यांग दंपति शिक्षकों के  अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण को लेकर मांग तेज हो गई है

Abhinav Shukla Picture
Published On

बस्ती। बस्ती बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत दिव्यांग श्रेणी असाध्य रोग से पीड़ित एवं दिव्यांग दंपति शिक्षकों के  अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण को लेकर मांग तेज हो गई है |
 
इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी बस्ती के माध्यम से भेज कर शासन स्तर से शीघ्र कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि शासन शासनादेश संख्या 68- 5099/ 174/2026 -5 दिनांक 4 जून 2026 तथा दिव्यांग जन अधिकार अधिनियम 2016 में दिए गए प्रावधानों के साथ दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ के पत्र दिनांक 19 अगस्त 2026 के अनुपालन में बेसिक शिक्षा विभाग के दिव्यांग श्रेणी के अध्यापकों तथा दिव्यांग व्यक्तियों के अभिभावकों तथा संरक्षण को कौन अंतरराष्ट्रीय स्थानांतरण की व्यवस्था की गई थी इसके लिए संबंधित शिक्षकों एवं विभागों द्वारा आवेदन भी किए गए हैं |
ज्ञापन के अनुसार आवेदन किए जाने के काफी समय बाद भी अंतर्जनपदीय स्थानान्तरण की सूची जारी नहीं की गई है इससे दिव्यांग शिक्षकों एवं उनके परिवारों में निराशा और आक्रोश बढ़ रहा है।
 
आवेदकों का कहना है कि निर्धारित प्रावधान  के बावजूद स्थानांतरण प्रक्रिया लंबित रहने से उन्हें अपने परिवार से दूर रहकर कार्य करना पड़ रहा है जिससे अनेक व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना है दिव्यांग शिक्षक संगठन की ओर से पूर्व में भी इस संबंध में शासन को पत्र देकर अंतर्जनपदीय स्थानान्तरण की मांग की जा चुकी है
 
लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से शासन आदेश एवं दिव्यांग जन अधिकार अधिनियम  2016 में दिए गए प्रावधानों तथा दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय के निर्देशों के अनुरूप बेसिक शिक्षा विभाग के दिव्यांग अध्यापकों का अंतर्जनपदीय स्थानान्तरण तत्काल करने की मांग की गई है | साथ ही  चेतावनी दी गई है कि यदि मांग पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आगामी 12 अक्टूबर को मुख्यमंत्री आवास पर धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।ब्रेकिं
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें