मौलिक साक्षरता एवं संख्या ज्ञान पर एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

जिले के आकांक्षी विकास खंड खेसरहा में जिला बेसिक शिक्षा विभाग, स्माइल फाउंडेशन एवं इप्सोस के सहयोग से आकांक्षी ब्लॉक परिवर्तन कार्यक्रम के अंतर्गत मौलिक साक्षरता एवं संख्या ज्ञान  विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन जिला मुख्यालय पर किया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
 
सिद्धार्थनगर।
 
जिले के आकांक्षी विकास खंड खेसरहा में जिला बेसिक शिक्षा विभाग, स्माइल फाउंडेशन एवं इप्सोस के सहयोग से आकांक्षी ब्लॉक परिवर्तन कार्यक्रम के अंतर्गत मौलिक साक्षरता एवं संख्या ज्ञान  विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन जिला मुख्यालय पर किया गया।
 
कार्यशाला में खेसरहा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापक एवं अध्यापिकाओं के साथ-साथ एकेडमिक रिसोर्स पर्सन  एवं स्टेट रिसोर्स ग्रुप के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान भाषा एवं गणित विषयों में बच्चों के सीखने के स्तर को बेहतर बनाने, अभ्यास आधारित गतिविधियों तथा बच्चों को निपुण लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए विभिन्न प्रभावी शिक्षण विधियों एवं गतिविधियों की जानकारी दी गई।
 
प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को कक्षा-कक्ष में बच्चों की समझ के अनुसार सरल एवं रोचक गतिविधियों के माध्यम से भाषा और गणितीय दक्षताओं को विकसित करने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही बच्चों के सीखने के स्तर का आकलन कर उनके अनुरूप शिक्षण गतिविधियां संचालित करने पर भी जोर दिया गया।
 
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति  2020 के अनुरूप बच्चों में आधारभूत भाषा एवं गणितीय दक्षताओं का विकास करना तथा निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में शिक्षकों की क्षमता को मजबूत करना रहा।
 
कार्यशाला में अनिल कुमार  मिश्रा सीनियर लेक्चरर, डायट, रामचंद्र सीनियर लेक्चरर, डायट एवं  आशीष सिंह, जिला समन्वयक, निपुण  उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न गतिविधियों में  भाग लिया और बच्चों के बेहतर अधिगम के लिए इन विधियों को विद्यालयों में लागू करने का संकल्प लिया।

About The Author

Post Comments

Comments