बीएस मार्शल आर्ट एकेडमी के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन, सारांश ने जीता रजत पदक और भव्या का एसजीएफआई नेशनल के लिए चयन

राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में टूण्डला के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, सारांश चौधरी ने अंडर-50 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता, जबकि भव्या सिंह का एसजीएफआई नेशनल के लिए चयन हुआ।

विवेक शर्मा Picture
Published On

विवेक शर्मा संवाददाता टूण्डला 

टूण्डला।

बीएस मार्शल आर्ट एकेडमी टूण्डला के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित चमेली देवी इंस्टीट्यूट में 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित 40वीं सब जूनियर एवं 43वीं जूनियर क्योरिगी राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में एकेडमी के खिलाड़ी सारांश चौधरी ने अंडर-50 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल कर उपविजेता का खिताब अपने नाम किया।

वहीं, क्राइस्ट द किंग इंटर कॉलेज टूण्डला की छात्रा एवं टूण्डला निवासी भव्या सिंह ने भी ताइक्वांडो में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीआईएससीई स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके साथ ही भव्या का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। एसजीएफआई नेशनल चैंपियनशिप दिसंबर 2026 के दूसरे सप्ताह में हिमाचल प्रदेश में आयोजित होने की संभावना है।

अमृतसर, पंजाब में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता से लौटने पर एकेडमी में कोच खुशी जैन तथा प्रबंधक एवं मुख्य कोच राजकुमार ने भव्या सिंह का स्वागत किया। भव्या के पिता महेश ठेंनुआ ने बेटी की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए क्राइस्ट द किंग इंटर कॉलेज, एकेडमी के कोच एवं प्रशिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।

सारांश चौधरी ने अपनी सफलता का श्रेय कोच खुशी जैन, माता उषा चौधरी और पिता विजय पाल सिंह के निरंतर सहयोग एवं प्रोत्साहन को दिया। दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर एकेडमी के खिलाड़ियों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मंडलायुक्त ने की जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा Read More मंडलायुक्त ने की जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें