दिल्ली से मजदूरी करके लौटे युवक का शव  नौला नदी में मिला

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए भेजा  

हर्षिता यादव  Picture
Published On

बरेली क्योलडिया। थाना क्षेत्र के गांव नकटी नरायनपुर के  मुकेश कुमार पुत्र रूपलाल 26 वर्ष दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है  13 सितंबर को   3 साल बाद अपने घर  परिवार से मिलने आया और सुबह  को उसने अपनी पत्नी से अपने भाई के यहां  गांव में ही जाने को बताया इस पर वह गायब हो गया  परिवार बालों ने  काफी ढूंढा लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका सोमवार को किशनपुर कुइयां पुल में नौला नदी पर गांव की महिलाएं हरितका तीज के अवसर पर पहुंची थी ।
 
वहां उन्होंने नदी में शव को उतराते  देखा तो गांव में हड़कंप मच गया उन्होंने सूचना ग्राम प्रधान मुकेश कुमार को दी  इस पर ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी जिस पर  प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह  पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव  नदी से निकाला  बाद में रोते हैं  परिजन पहुंचे और उन्होंने शव  की पहचान मुकेश कुमार पुत्र रूप लाल निवासी नकटी नरायनपुर में की मृतक के कपड़े और चप्पल नदी पुल के पास भी मौजूद मिले मृतक की पत्नी नीरज और दो सौरभ और गौरव और उसकी माता डल्लौ देवी छोटे-छोटे बच्चों के साथ ही ।
 
परिजनों का रो-रो कर बुरा है मृतक के भाई ने पुलिस को  दी तहरीर  में  बताया की उसके भाई को नहाते  समय नदी में डूबने से मौत हो गई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज  दिया मृतक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह ने बताया पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की पुष्टि होगी किस वजह से मौत हुई है।

Post Comments

Comments