कुशीनगर पडरौना नपाध्यक्ष ने युवा साथियों से संवाद कर सुनी समस्याएं

उन्होंने कहा कि युवाओं का स्नेह, विश्वास और अपनापन नई ऊर्जा प्रदान करता है।

प्रमोद रौनियार Picture
Published On

प्रमोद रौनियार, पडरौना।

नगर के युवा साथियों ने शनिवार को एक जनप्रतिनिधि विनय जायसवाल के आवास पर पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने युवाओं का कुशलक्षेम जाना और विभिन्न विषयों पर उनसे खुलकर संवाद किया। युवाओं ने अपनी समस्याओं, सुझावों और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को उनके समक्ष रखा।

उन्होंने कहा कि युवाओं का स्नेह, विश्वास और अपनापन नई ऊर्जा प्रदान करता है। युवाओं की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पडरौना की सेवा उनका संकल्प है और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

बैंक में घुसा बंदर, एक घंटे तक मचाया उत्पात; दस्तावेज फाड़े, ग्राहकों में दहशत Read More बैंक में घुसा बंदर, एक घंटे तक मचाया उत्पात; दस्तावेज फाड़े, ग्राहकों में दहशत

Post Comments

Comments