खेत में भैंस बांधने गए वृद्ध को सांप ने डसा, मंडलीय अस्पताल रेफर
मीरजापुर।
मीरजापुर।हलिया थाना क्षेत्र के हथेड़ा गांव निवासी सुरेश पांडेय(66) को सर्प ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आए।
परिजनों के अनुसार सुरेश पांडेय शुक्रवार को खेत में भैंस बांधने के लिए गए थे, तभी किसी विषैले सर्प ने उन्हें डस लिया। कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।पीएचसी हलिया में तैनात चिकित्सक विवेक खरे ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया है।


Comments