कोन क्षेत्र में विद्युत् विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान, किया वैध कनेक्शन लेने व बिजली बिल जमा करने की अपील

कोन क्षेत्र में लगातार चलेगा मार्निंग रेड, विद्युत् विच्छेदन से बचने की अपील- अवर अभियंता कोन

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी (ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार विद्युत् वितरण खंड पिपरी के दिये गये निर्देश के अनुपालन व सहायक अभियंता धीरेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में माह सितम्बर 2026 से लाईन हानियो ए टी एण्ड सी हानियों में कमी लाने हेतु बुधवार को कोन सब स्टेशन के चयनित फीडर रामगढ़, कोन में मार्निंग रेड किया गया। जिसमें अबैध कनेक्शन धारियों व बकायेदार उपभोक्ताओं के काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जिसके क्रम में अवर अभियंता अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मानिंग रेड करने के उपरान्त 22 नग एफ आई आर किया गया और 7 नग LMV 1 से LMV-2, 05 नग स्मार्ट मीटर लगवाये गये और 32 उपभोक्ताओ जिनका बकाया राशि लगभग 960000. रुपये था जिसके क्रम में लाइन विच्छेदित की गई और 30 उपभोक्ताओं का पार्ट पेमेन्ट के रूप में 105000 रु० लिया गया। आगे उन्होंने कहा कि लाईन लॉसेस को कम करने के उद्देश्य से मॉर्निंग रेड आगे भी जारी रहेगा।

नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने रचा इतिहास Read More नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने रचा इतिहास

उन्होंने सब स्टेशन से जुड़े उपभोक्ताओं से अपील किया गया कि वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली उपयोग करें और जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल शेष रह गये हैं तत्काल जमा करें साथ ही बिजली से जुड़े किसी भी समस्या के लिए अवर अभियंता के मोबाइल नंबर 8299393029 पर संपर्क कर समस्या का हल करा सकते हैं।

बारिश में सब्जी मंडी मे जलभराव की मार से बेहाल Read More बारिश में सब्जी मंडी मे जलभराव की मार से बेहाल

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें