नवीनतम
भारत
राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन
एफआईआर को राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बताते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की
प्रतापगढ़। उत्तराखंड के हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को निरस्त कराने की मांग को लेकर बुधवार को प्रतापगढ़ में कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में अंबेडकर चौराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन में पदाधिकारी,कार्यकर्ता और समर्थक हाथों में कांग्रेस के झंडे और तख्तियां लिए राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बताते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की।
इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि राहुल गांधी उन करोड़ों लोगों की आवाज है जिन्हें लंबे समय से सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय से वंचित रखा गया है, जब भी वे दलित, पिछड़े, आदिवासी, गरीब और वंचित समाज के अधिकारों की बात करते हैं भाजपा सरकार और उसके नेता उन्हें डराने और उनकी आवाज को दबाने का प्रयास करते हैं, भाजपा ध्यान भटकाने के लिए राहुल गांधी पर हर जगह मुकदमा दर्ज कराती है,लेकिन राहुल गांधी बिना डरे सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ते रहेंगे lनिवर्तमान प्रदेश सचिव बृजेंद्र मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी के अपमान और जातिवादी छुआछूत के मामले में 20 दिन बीत जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई, इससे यह प्रतीत होता है कि भाजपा सरकार तानाशाही पर उतारू है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से वेदांत तिवारी,प्रेम शंकर द्विवेदी, राम शिरोमणि वर्मा, विजय शंकर त्रिपाठी, मासूम हैदर,मोहम्मद इश्तियाक ,इंद्रानंद तिवारी, मौलाना वाहिद, प्रशांत सिंह प्रिंशु,सुनीता सिंह पटेल, सरोज कश्यप, राम रतन तिवारी, सुभाष तिवारी, रामकुमार पटेल, शुभम मिश्रा सुरेश कुमार सरोज,मोहम्मद वसीम, विमल सिंह, अरविंद तिवारी,श्रीराम वर्मा, शुभम मिश्रा,राजेन्द्र वर्मा, संतोष कुमार शर्मा, ओमप्रकाश सरोज, हरिश्चंद्र सरोज, मोहम्मद हुजैफ, भवानी शंकर दुबे, संतोष यादव, कुलदीप मिश्रा, मोहम्मद शब्बीर, अश्वनी उपाध्याय, अंजनी पांडेय, फतेह बहादुर सिंह, धर्मराज सिंह,मो. दिलशाद, पृथ्वीराज गौतम, सुशांत मिश्रा, अनिल मौर्य, मोहम्मद कासिम, अश्वनी सिंह, राजकुमार सिंह, सूरज कुमार सरोज, हिमांशु गुप्ता सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।


Comments