ग्राम पंचायत सिसई पंडित के भ्रष्टाचार को रोकना बीडीओ कुदरहा के लिए बना चुनौती

विकासखंड कुदरहा के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिसई पंडित में पटरी सफाई और नाला सफाई के नाम पर सरकारी धन के दुरुपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा हैं।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कुदरहा बस्ती । विकासखंड कुदरहा के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिसई पंडित में पटरी सफाई और नाला सफाई के नाम पर सरकारी धन के दुरुपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क के किनारे दोनों तरफ बड़ी-बड़ी घास उगी हुई है, जबकि नाले में करीब 10 फीट तक पानी भरा हुआ है। इसके बावजूद मजदूरों के नाम पर हाजिरी दर्ज किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है।
 
ग्रामीणों का सवाल है कि जब नाले में पानी भरा हुआ है तो आखिर नाला सफाई का कार्य किस तरह कराया जा रहा है। वहीं, पटरी सफाई के नाम पर भी धरातल पर अपेक्षित कार्य नहीं दिखाई देने के आरोप लगाए जा रहे हैं।
 
ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान उर्मिला पर उच्च अधिकारियों की निगरानी से बचते हुए सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। साथ ही सचिव और तकनीकी सहायक की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
 
मामले में ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत में पूर्व में भी जिम्मेदारों की कथित मिलीभगत से फर्जी भुगतान कराए जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
 
ग्रामीणों का कहना है कि यदि पटरी और नाला सफाई के नाम पर सरकारी धन खर्च किया जा रहा है तो मौके पर कार्य की वास्तविक स्थिति की जांच होनी चाहिए। उनका आरोप है कि APO कुदरहा और BDO कुदरहा द्वारा प्रभावी निगरानी नहीं किए जाने से ग्राम पंचायत में कथित अनियमितताओं पर रोक नहीं लग पा रही है।
 
अब सवाल यह है कि क्या संबंधित अधिकारी मौके पर स्थलीय जांच कराकर मजदूरों की हाजिरी, कार्य की स्थिति और भुगतान अभिलेखों का सत्यापन करेंगे? जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि सफाई कार्य वास्तव में कराया गया है या सरकारी धन के भुगतान में कोई अनियमितता हुई है।
 
ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई और सरकारी धन की रिकवरी की मांग की है। खण्ड विकास अधिकारी कुदरहा आलोक कुमार पंकज के लिए ग्राम पंचायत सिसई पंडित के भ्रष्टाचार को रोकना चुनौती बना हुआ है । उक्त प्रकरण में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने जांच कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया है ।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार