बारिश का कहर: घरों में घुसा पानी, पलायन को मजबूर ग्रामीण

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर विंध्याचल 

मीरजापुर।विंध्याचल क्षेत्र के अटल चौक से दो सौ मीटर दूरी पर स्थित घमहापुर गांव में लगातार हो रही बारिश के बाद जलभराव की गंभीर समस्या सामने आई है। गांव के कई घरों में बरसात का पानी घुस जाने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि पीड़ित परिवारों को अपने ही घरों को खाली कर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।


ग्रामीणों का कहना है कि घरों में पानी भर जाने के बाद रहने की स्थिति नहीं बची है। पीड़ित महिलाओं ने ग्राम प्रधान बबलू यादव को अपनी समस्या बताते हुए सवाल किया कि आखिर घर खाली करने के बाद वे लोग कहां जाएं और अपने परिवार को लेकर कहां रहें।

बारिश का कहर: घरों में घुसा पानी, पलायन को मजबूर ग्रामीण
वहीं, मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान बबलू यादव ने बताया कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर प्लाटिंग होने के कारण पानी की निकासी व्यवस्था प्रभावित हुई है। उनका कहना है कि आसपास के कई गांवों का बरसात का पानी एक जगह इकट्ठा हो गया है, जिसकी वजह से घमहापुर गांव में जलभराव की स्थिति पैदा हुई है।

ग्राम पंचायत नौगांव में इंटरलॉकिंग भुगतान पर गंभीर सवाल, निजी खर्च से काम कराने वाले ग्रामीण का दावा—प्रधान व फर्म की भूमिका पर उठे सवाल Read More ग्राम पंचायत नौगांव में इंटरलॉकिंग भुगतान पर गंभीर सवाल, निजी खर्च से काम कराने वाले ग्रामीण का दावा—प्रधान व फर्म की भूमिका पर उठे सवाल


ग्रामीणों का आरोप है कि जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर साल बारिश के मौसम में उन्हें इसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। घरों में पानी घुसने से सामान खराब होने के साथ ही बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।

सरकारी संपत्ति पर कथित कब्जे का खेल जारी! कॉलोनी में टायर रखकर घेरा परिसर, सार्वजनिक शौचालय तक पर जमाई पकड़ Read More सरकारी संपत्ति पर कथित कब्जे का खेल जारी! कॉलोनी में टायर रखकर घेरा परिसर, सार्वजनिक शौचालय तक पर जमाई पकड़


अब ग्रामीण प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए और पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था की जाए, ताकि बरसात के दौरान उन्हें अपना घर छोड़कर पलायन करने के लिए मजबूर न होना पड़े।

15 दिन भी नहीं टिक सका नया ट्रांसफार्मर, फिर जला पड़ा बरसा गहरवा—एक सप्ताह से अंधेरे में ग्रामीण, बिजली विभाग के कर्मचारी फोन उठाने से भी कतरा रहे है।   Read More 15 दिन भी नहीं टिक सका नया ट्रांसफार्मर, फिर जला पड़ा बरसा गहरवा—एक सप्ताह से अंधेरे में ग्रामीण, बिजली विभाग के कर्मचारी फोन उठाने से भी कतरा रहे है।  

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार