फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

एक सप्ताह में 200 से अधिक फाइलें ई-ऑफिस पर, डिजिटल सिग्नेचर से कार्यवाही कर रहे-जिलाधिकारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

कलेक्ट्रेट की कार्यप्रणाली अब डिजिटल, तेज और अधिक पारदर्शी हो गई है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू कर दी है। अब पत्रावलियों का संचालन डिजिटल माध्यम से होगा और एक क्लिक पर उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि विगत एक सप्ताह से वह स्वयं डिजिटल सिग्नेचर के माध्यम से ई-ऑफिस पर पत्रावलियों पर कार्यवाही कर रहे हैं और अब तक 200 से अधिक फाइलें ई-ऑफिस पर की जा चुकी हैं। नई व्यवस्था से फाइलों की प्रभावी मॉनिटरिंग, समयबद्ध निस्तारण तथा महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सुरक्षित रखने में सुविधा होगी।

रक्षासूत्र बांधकर बच्चों ने पुलिस के साथ मनाया रक्षाबंधन Read More रक्षासूत्र बांधकर बच्चों ने पुलिस के साथ मनाया रक्षाबंधन

जिलाधिकारी ने जनपद के सभी कार्यालयाध्यक्षों एवं विभागाध्यक्षों से पत्रावलियों एवं शासकीय पत्रों का प्रेषण ई-ऑफिस के माध्यम से ही सुनिश्चित करने की अपील की है।

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की लखनऊ में वकीलों के चैंबर गिराने के खिलाफ याचिका, कहा- अवैध निर्माण को संरक्षण नहीं Read More सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की लखनऊ में वकीलों के चैंबर गिराने के खिलाफ याचिका, कहा- अवैध निर्माण को संरक्षण नहीं

अपर जिलाधिकारी वि०/रा० वागीश कुमार शुक्ला ने बताया कि कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों से ई-ऑफिस के माध्यम से पत्रावलियों एवं पत्रों का प्रेषण प्रारंभ हो चुका है। इससे फाइलों की ट्रैकिंग आसान होगी, कार्यों में तेजी आएगी और प्रशासनिक व्यवस्था अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनेगी।

नगर पालिका बस्ती का समस्त क्षेत्र अवैध होल्डिंग्स से पटा Read More नगर पालिका बस्ती का समस्त क्षेत्र अवैध होल्डिंग्स से पटा

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें