नवीनतम
भारत
थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस द्वारा चोरी की 2 मंगलसूत व 1 जोड़ी पायल के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई।
अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस द्वारा तलाश वांछित, देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अरविन्द रैदास पुत्र हरिराम रैदास निवासी ग्राम कोछित थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक जनपद अमेठी उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 02 मंगलसूत्र (पीली धातु) व 01 जोड़ी पायल (सफेद धातु) बरामद हुई । पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि यह दोनों मंगलसूत्र व पायल मेरी माँ की हैं जिसे मैनें जब मेरी माँ मामा के यहाँ गयी थी तब बक्से का ताला तोडकर चोरी कर लिया था । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई।
amethi police स्वतंत्र प्रभात amethi news आरोपी गिरफ्तार crime news amethi Police Arrest Amethi Latest News अमेठी पुलिस Stolen Jewellery Bhale Sultan Shaheed Smarak Police Arunv Raidas Theft Case Amethi Jewellery Recovery Mangalsutra Theft Payal Recovery चोरी के आभूषण बरामद मंगलसूत्र चोरी पायल बरामद अपराधियों की धरपकड़ भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना


Comments