नवीनतम
भारत
उत्तर प्रदेश के आउटसोर्स कर्मियों के लिए नई व्यवस्था की शुरुआत
आउटसोर्स सेवा निगम नई व्यवस्था में जेम पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से एजेंसियों के चयन की व्यवस्था की गई है।
ब्यूरो प्रयागराज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का नगर निगम सभागार में सजीव प्रसारण किया गया, जिसे वहां उपस्थित लोगो के द्वारा देखा व सुना गया। मुख्यमंत्री जी ने आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं को समझते हुए उनके दैनिक जीवन को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य के साथ आउटसोर्स सेवा निगम का गठन करते हुए आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोत्तरी के साथ ही उनके लिए कई सामाजिक सुरक्षाओं की घोषणा की है।
आउटसोर्स कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री जी ने कुछ दिन पूर्व ही आंगनबाड़ी कार्यकत्री, रसोईया, शिक्षामित्रों, अनुसेवको के वेतन को भी बढ़ाकर दुगुना कर दिया है। सरकार का एक मात्र संकल्प है कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति के जीवन में एक नई चेतना, रोशनी आयें तथा एक नया संकल्प जागृत हो।
उत्तर प्रदेश में आउटसोर्स कर्मियों की नियुक्ति और सेवा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में नई पहल शुरू की गई है। इसके तहत उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के माध्यम से आउटसोर्स सेवाओं के प्रबंधन को डिजिटल और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। आउटसोर्स सेवा निगम नई व्यवस्था में जेम पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से एजेंसियों के चयन की व्यवस्था की गई है।
साथ ही आउटसोर्स कर्मियों के वेतन, ईपीएफ और ईएसआईसी से संबंधित रिकॉर्ड एवं भुगतान व्यवस्था को डिजिटल माध्यम से अधिक जवाबदेह बनाने का प्रावधान है। आउटसोर्स सेवा निगम का उद्देश्य आउटसोर्स कर्मियों, सरकारी विभागों और सेवा प्रदाता एजेंसियों के बीच पारदर्शिता, जवाबदेही और बेहतर समन्वय स्थापित करना है।
इस अवसर पर विधायक फाफामऊ श्री गुरु प्रसाद मौर्य, विधायक करछना श्री पीयूष रंजन निषाद, विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी, पाषर्दगण, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा, अपर नगर आयुक्त श्शा
दाब असलम, अपर नग अरविंद कुमार राय, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संजय मंमगई सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण व बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारी उपस्थित रहे।
yogi adityanath cm yogi prayagraj news prayagraj latest news salary increase GeM Portal Municipal Corporation Prayagraj Uttar Pradesh Outsource Service Corporation Outsourcing Employees UP Employee Social Security Digital Outsourcing System Transparent Agency Selection EPF ESIC Benefits Government Employee Welfare Outsource Service Management Guru Prasad Maury


Comments