नवीनतम
भारत
माध्यमिक शिक्षा परिषद 35 साल की बेदाग सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए सहायक सचिव सुरेंद्र नाथ मिश्रा
बैंड-बाजे के साथ दी विदाई
बरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय में सोमवार को भावुक माहौल के बीच सहायक सचिव सुरेंद्र नाथ मिश्रा को विदाई दी गई। वह 35 वर्षों की बेदाग और निष्कलंक सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त हो गए हैं। वर्ष 1991 में शासकीय सेवा में आए सुरेंद्र नाथ मिश्रा क्षेत्रीय कार्यालय बरेली से पूर्व राजकीय इंटर कॉलेज शाहजहांपुर में प्रधानाचार्य के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
अपने पूरे सेवाकाल में उन्होंने अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की अनूठी मिसाल पेश की। सेवानिवृत्ति के अवसर पर कार्यालय सभागार में विशेष विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओपी राय, नईम अहमद, संजय गुप्ता, रजनीश कुमार, हरिवंश किशोर मिश्रा तथा उनकी पत्नी उषा मिश्रा सहित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
संबोधन में वक्ताओं ने सुरेंद्र नाथ मिश्रा की कार्यशैली और बेदाग छवि की मुक्तकंठ से सराहना की। साथी कर्मचारियों और अधिकारियों ने उन्हें उपहार भेंट कर सम्मानित किया और उनके सुखद, स्वास्थ्यप्रद व दीर्घायु जीवन की कामना की। इसके बाद ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजे की गूंज के बीच उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
UP board bareilly news माध्यमिक शिक्षा परिषद बरेली समाचार Education Department UP Bareilly latest news Secondary Education Council Surendra Nath Mishra Assistant Secretary Retirement 35 Years Service Retirement Farewell Bareilly Regional Office Rajkiya Inter College Shahjahanpur O P Rai Employee Farewell Ceremony Government Employee Retirement सुरेंद्र नाथ मिश्रा


Comments