नवीनतम
भारत
राजकुमार अकैडमी में जिला स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता आयोजित
कार्यक्रम में राजकुमार अकैडमी के डायरेक्टर राघव बक्शी, प्रधानाचार्य अनूप राज, पूर्व अंतरराष्ट्रीय तलवारबाजी खिलाड़ी एवं सेंट्रेसा विद्यालय के प्रिंसिपल पीटर फैंटम जोक्स तथा फिटनेस कोच एवं व्यवसायी शेखर मिश्रा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
लखनऊ।
राजाजीपुरम स्थित राजकुमार अकैडमी में जिला स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने फॉयल, एपी और सेबर स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान अंडर-12, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने अपनी तकनीक, फुर्ती और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हुए मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में राजकुमार अकैडमी के डायरेक्टर राघव बक्शी, प्रधानाचार्य अनूप राज, पूर्व अंतरराष्ट्रीय तलवारबाजी खिलाड़ी एवं सेंट्रेसा विद्यालय के प्रिंसिपल पीटर फैंटम जोक्स तथा फिटनेस कोच एवं व्यवसायी शेखर मिश्रा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। तलवारबाजी उत्तर प्रदेश संघ के पदाधिकारियों ने भी प्रतियोगिता में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रतियोगिता की विभिन्न स्पर्धाओं में रणविजय, पल्लवी, नैतिक, अलंकृता जायसवाल, लक्ष्य चौरसिया, माही गुप्ता, अरिंदम शुक्ला, लोकेन्द्र कुमार, उत्कर्ष पांडेय, स्वर्णिमा सिंह सोलंकी, शिवांगी पटेल और सारा सिंह समेत कई खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्थान प्राप्त किए।
अंडर-19 एपी बालिका वर्ग में अनुशी गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अंडर-14 एपी वर्ग में कनिका मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।


Comments