श्रीभूमि जिले के पातियाला सार्वजनिक दुर्गापूजा महोत्सव में नाम-संकीर्तन एवं मृदंग नृत्य प्रतियोगिता

प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों को 10 अक्टूबर 2026 तक पंजीकरण कराना होगा

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

श्रीभूमि : आगामी शारदीय दुर्गोत्सव के अवसर पर भक्ति, संस्कृति एवं परंपरा के समन्वय से पातियाला सार्वजनिक दुर्गापूजा महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के तहत पातियाला के समीप स्थित बटतला दुर्गा मंडप में श्रीकृष्ण नाम-संकीर्तन एवं मृदंग नृत्य प्रतियोगिता का विशेष आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, मृदंग की ताल, श्रीकृष्ण नाम-संकीर्तन की भक्तिमय धुन और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण होगी।
 
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के लिए तीन आयु वर्ग निर्धारित किए गए हैं 15 वर्ष से कम, 25 वर्ष से कम तथा 40 वर्ष से कम।
प्रत्येक आयु वर्ग में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 10 हजार रुपये और 5 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन 18 एवं 19 अक्टूबर 2026 को बटतला दुर्गा मंडप में होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों को 10 अक्टूबर 2026 तक पंजीकरण कराना होगा।
 
आयोजन समिति ने प्रतिभाशाली कलाकारों, नृत्य-कलाकारों एवं संस्कृति प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। पातियाला क्रिमेटोरियम डेवलपमेंट कमेटी के संयुक्त आयोजन में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर आयोजकों ने आशा व्यक्त की है कि श्रद्धालुओं एवं संस्कृति प्रेमियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता से दुर्गापूजा महोत्सव और भी भव्य एवं यादगार बनेगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें