हाईवे किनारे खड़े 194 वाहनों पर बड़ी कार्यवाही 

पहले तो हाई-वे किनारे खड़े इन वाहनों को चेतावनी दी गई और फिर इनके खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कानपुर। पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कानपुर नगर के प्रमुख हाई-वे पर विशेष अभियान चलाया गया। पहले तो हाई-वे किनारे खड़े इन वाहनों को चेतावनी दी गई और फिर इनके खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
 
अभियान के दौरान संबंधित जोन के यातायात निरीक्षकों एवं सीसी टीम प्रभारियों द्वारा हाईवे के किनारे अनधिकृत रूप से खड़े वाहनों को हटवाया गया तथा वाहन चालकों को सड़क किनारे वाहन खड़ा न करने, निर्धारित पार्किंग स्थलों काही उपयोग करने, वाहन खराबी की स्थिति में आवश्यक सुरक्षा संकेतक (रिफ्लेक्टर, ट्रायंगल, पार्किंग लाइट आदि) लगाने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के संबंध में जागरूक एवं निर्देशित किया गया ।
 
इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 194 वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के अंतर्गत नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई । यातायात पुलिस कानपुर नगर द्वारा आमजन व वाहन चालकों से अपील की गई है कि वह यातायात नियमों का पालन करें, हाईवे अथवा मुख्य मार्गों के किनारे अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा न करें तथा सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने यातायात पुलिस का सहयोग करें ।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें